Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय में चालू विकास कार्यों की समीक्षा की

सलाहकार ने कार्य में तेजी लाने हेतु समयसीमा निर्धारित करने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jun 2018

Last updated on: Jun 26, 2018, 00:00 IST

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह ने आज विधानसभा सचिवालयों में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें जम्मू व कश्मीर विधानसभा के उपाध्यक्ष नजीर अहमद खान गुरेजी, राज्यपाल के सलाहकार बी बी व्यास तथा सम्बंधित विभागों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी चालू कार्य पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अध्यक्ष ने इन में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया। सलाहकार ने जेकेपीसीसी के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिये कि इस परियोजना की वित्त्ये आवश्यकता तथा भौतिक उपलब्धियों के लिए मासिक बेंच मार्क निर्धारित किया जाना चाहिए। सलाहकार ने जेकेपीसीसी के एमडी को विधान परिसर में आडियो/वियूअल सिस्टम स्थापित करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने के लिए 31 जुलाई 2018 के पहले एक डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कानून सचिव को नई विधान परिसर  जम्मू का तत्काल दौरा कर इस सम्बंध मे वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिये ।बैठक में विधायकों के होस्टल श्रीनगर के अतिरिक्त ब्लाक के निर्माण पर भी चर्चा की गई तथा बताया गया कि इस मामले को पहले से ही एस्टेट विभाग के समक्ष रखा गया है।

जम्मू तथा कश्मीर विधानसभा में ई-असैंबली परियोजना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए सलाहकार ने आईटी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को परियोजना को पूरा करते समय हिमाचल प्रदेश के मापदंड को अपनाने के निर्देश दिये। कानून सचिव अब्दुल मजीद भट्ट, विधानसभा सचिव रतन लाल शर्मा, जेकेपीसीसी के एमडी, विधानसभा के अतिरिक्त सचिव नसीम जान, आईटब्ी विभाग के अतिरिकत सचिव शिव कुमार तथा सम्बंधित विभाग और विधानसभा सचिवालय के अन्य वरिश्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे। इससे पूर्व अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने विधानसभा परिसर श्रीनगर का दौरा कर विभिन्न कार्यों तथा विधानसभा और परिशद सचिवालय के स्टाफ के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने विधान परिसर के पार्क का जायजा लिया तथा सम्बंधित अधिकारियों को पार्कों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के निर्देश दिये । अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय के क्षेत्र में स्थित नागरिक सचिवालय डिस्पैंसरी का दौरा कर कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।

 

Tags: Dr Nirmal Singh , Nazir Ahmad Gurezi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD