Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिस ने अपना 12 वां स्थापना दिवस मनाया

साधु सिंह धर्मसोत और डायरेक्टर टूरिज्म यादव ने प्रोग्राम की शोभा बढाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 07 Jun 2018

Last updated on: Jun 07, 2018, 00:00 IST

आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिस, राजपुरा, नजदीक चण्डीगढ ने चण्डीगढ टूरिज्म के सहयोग से आज सेक्टर-42 लेक, चण्डीगढ में वृक्षारोपण ड्राइव का आयोजन किया। साधु सिंह धर्मसोत, वन और वन्यजीव मंत्री इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। जितेन्द्र यादव, आईएएस, डायरेक्टर टूरिज्म इस अवसर पर गैस्ट ऑफ ओनर थे जबकि डॉ अंशु कटारिया, चेयरमैन, आर्यन्स ग्रुप ने प्रोग्राम की अध्यक्षता की।इस कार्यक्रम का आयोजन आर्यन्स ग्रुप के 12 वें स्थापना दिवस और विश्व पर्यावरण सप्ताह के समापन समारोह के उपलक्ष्य में किया गया।वृक्षारोपण के उपरान्त साधु सिंह ने आर्यन्स ग्रुप के स्टॉफ और मैनेजमेंट को शिक्षा क्षेत्र में 11 वर्ष पूरे करने और 12 वें वर्ष अकादमिक वर्ष में प्रवेश करने के लिए बधाई दी। मंत्री ने कहा कि इस दिन आर्यन्स द्वारा वृक्षारोपण ड्राइव आयोजित करना एक अच्छी पहल है।यह उल्लेखनीय है कि डॉ अंशु कटारिया, चेयरमैन; डॉ प्रवीण कटारिया, डायरेक्टर जनरल, आर्यन्स ग्रुप, हर वर्ष अपनी प्यारी माता श्रीमति रजनी कटारिया, सह संस्थापक का जन्मदिन आर्यन्स के स्थापना दिवस के रूप में मनाते है।

धर्मसोत ने वृक्षों, जंगलों को बचाने की जरूरत पर बल दिया और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए और पेडों को लगाने के लिए कहा। साधु सिंह ने जलवायु परिर्वतन के लिए प्लास्टिक प्रदुषण से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दों पर विस्तार से बताया और वृक्षारोपण द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपाय बताए।इस अवसर पर बोलते हुए श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि चण्डीगढ भारत का हरा भरा और साफ सुथरा शहर है। उन्होने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने और भविष्य की पीढियों के लिए स्वच्छ वातावरण छोडना हर किसी की ज़िम्मेदारी है। उन्होने प्लास्टिक बैग की बजाय बायोडिग्रेडेबल कैरी बैग का प्रयोग करने की अपील की।डॉ. अंशु कटारिया ने पिछले वर्षो में आर्यन्स को सहयोग देने के लिए आर्यन्स टीम, हितधारकों, प्रोफैशनल्स आदि का धन्यवाद किया। कटारिया ने कहा कि आर्यन्स ने पुस्तकों और व्यवहारिक वास्तविकताओं के माध्यम से शिक्षा के बीच की खाई को भरने के लिए मेहनत की है तांकि विद्याॢथयों को बेहतर ज्ञान प्रदान किया जा सके।यह उल्लेखनीय है वर्ष 2007 में एक एकड जमीन में 100 विद्याॢथयों और एक एमबीए कॉलेज से शुरू हुआ आर्यन्स ग्रुप आज 21 एकड के हरे भरे कैंपस में 8 कॉलेजिस चला रहा है जिनमें आर्यन्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ, आर्यन्स बिजनेस स्कूल, आर्यन्स इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी, आर्यन्स डिग्री कॉलेज, आर्यन्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आर्यन्स इंस्टीच्यूट ऑफ नॢसंग, आर्यन्स कॉलेज ऑफ फार्मेसी शामिल है।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot , Aryan College

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD