Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिटनेस का भी हो गया बाजारीकरण : सुनील शेट्टी

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2018

Last updated on: Jun 05, 2018, 00:00 IST

देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने का जिम्मा संभाल चुके अभिनेता सुनील शेट्टी कहते हैं कि इस देश में बड़े-बड़े अभियान हुए हैं, लेकिन फिटनेस को लेकर कभी कोई अभियान शुरू नहीं हुआ। भारत में मोटोपे की समस्या तेजी से बढ़ रही है और यहां हर तीसरा शख्स इसकी चपेट में है। हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन इससे जुड़े मिथक और गलत धारणाओं की वजह से लोगों को सही गाइडेंस नहीं मिल पाती। देश-दुनिया में योग के माध्यम से लोगों को फिट रहने का सेहरा योगा गुरु बाबा रामदेव के सिर बांधते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं, “विदेशियों ने ‘योग’ को ‘योगा’ कर उल्टे भारत को ही इसे इंपोर्ट कर दिया लेकिन बाबा रामदेव ने दुनिया को बता दिया है कि योग भारत की देन है।” नई दिल्ली में 120 दिनों के फिटनेस फेस्टिवल ‘मिशन फिट इंडिया’ के लॉन्च मौके से इतर सुनील शेट्टी ने आईएएनएस को साक्षात्कार में बताया, “हमारे देश में फिटनेस को लेकर गलत धारणाएं बहुत हैं, चावल मत खाओ, तला हुआ मत खाओ, मीठा मत खाओ, दबाकर डाइटिंग करो, जबकि फिट रहने के लिए डाइटिग की जरूरत नहीं है।”वह कहते हैं, “फिटनेस का बाजारीकरण कर दिया गया है। फिट रहने के नाम पर लोगों को ठगकर करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं। मोटापा कम करने के लिए गलत धारणाएं लोगों के अंदर डाली जा रही हैं, ताकि लोग भ्रमित होकर फिट रहने के लिए मोटा पैसा खर्च करें, जबकि फिट रहने के लिए एक पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठकर सही एवं संतुलित आहार खाकर फिट रह सकते हैं।”

‘मिशन फिट इंडिया’ को देश के 43 शहरों में चार चरणों में शुरू किया गया है, जिसके तहत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा। ‘मिशन फिट इंडिया’ के बारे में वह कहते हैं, “इस अभियान का उद्देश्य हर भारतीय को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। हमें इस सोच को तोड़ना है कि फिट रहना खर्चीला है और इसमें समय लगता है। लोगों को समय नहीं होने का बहाना बनाना छोड़ना होगा, क्योंकि हमसे अधिक व्यस्त कोई नहीं है और अगर हम फिट रहने के लिए समय निकाल रहे हैं तो कोई भी निकाल सकता है।” सुनील शेट्टी कहते हैं, “मेरे दिन की शुरुआत ही चावल के साथ होती है, लेकिन मैं फिट हूं। आप आलू का पराठा खाइए, कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसे कब और कितना खाना है, इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। जिस दिन आप यह सीख गए कि दिन में कब और क्या कितनी मात्रा में खाना है, आप फिटनेस गुरु बन जाएंगे।” कई सालों पहले सुनील का एक शो ‘बिगेस्ट लूजर जीतेगा’ भी फिटनेस पर केंद्रित था, तो ऐसे में यह नया प्रोजेक्ट उससे कितना कुछ अलग होने जा रहा है? इस सवाल पर सुनील कहते हैं, “वो एक टीवी शो था, लेकिन उस शो के जरिए मैं ज्यादा लोगों तक नहीं जुड़ पाया था, फिर भी इस अभियान का लंबा असर रहने जा रहा है, क्योंकि हम इसे 120 दिनों के बाद भी अलग अंदाज में जारी रखेंगे। एक शो के फॉर्मेट की तुलना में सीधे लोगों से जुड़ना ज्यादा प्रभावकारी होता है।”

 

Tags: BOLLYWOOD , Baba Ramdev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD