Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पीडब्ल्यूडी गैर-प्रयोज्य क्षेत्रों में नई सड़क कंक्रीटिंग तकनीक का परीक्षण करेगा : नईम अख्तर

मंत्री ने ‘काम पूरा होने की रिपोर्ट’ जमा न करने के लिए बारामूला, बांदीपोरा में वरिश्ठ इंजिनियरों की डीडीओ शक्तियों को वापस लेने का आदेश दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Jun 2018

Last updated on: Jun 04, 2018, 00:00 IST

सम्पर्क को बढावा देने हेतु लोक निर्माण एवं संस्कृति मंत्री नईम अख्तर ने आज कहा कि राज्य सरकार जम्मू तथा कश्मीर के अव्यवहार्य क्षेत्रों जहां पर पारम्परिक हाट-मिक्स प्लांटस उपलब्ध नही है, में सड़क पर तारकोल बिछाने की नई प्रौद्योगिकियों की जांच करेगी। अख्तर ने कहा कि होल्ड मिक्स जैसी नई प्रौद्योगिकियों से सड़क सम्पर्क की कमी वाले दूर दराज के क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क की समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए हम बनी, गुरेज डोडा तथा राज्य के अन्य दूर दराज के क्षेत्रों में पाईलेट परियोजना आधार पर नई प्रौद्योगिकियों को आगे बढायेंगे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बनी तथा गुरेज में प्रत्येक 10 किलोमीटर लम्बी सडक पर तारकोल बिछाने के लिए 10 जून तक निविदाएं तैयार की जानी चाहिए ताकि विभिन्न केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत यथाशीघ्र कार्य शुरू किया जा सके। मंत्री ने कहा कि सडक पर तारकोल बिछाने में कोल्ड मिक्स प्रौद्योगिकी से अिकाऊ विकास सुनिश्चित होगा और इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सामाजिक आर्थिक लाभ बढेंगे।

बैठक के दौरान अख्तर ने अधिकारियों से राज्य में सडक सम्पर्क के सुधार हेतु केन्द्रीय सडक निधि तथा अन्य योजनाओं के तहत कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। लोक निर्माण विभाग के कुछ अधिकारियों जिन्होंने हर महीने के अंत तक किये गये कार्यो की रिपोर्ट तैयार नही की है, का कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री ने बारामूला तथा बांदीपोरा सर्कल के वरिश्ठ अभियंताओं के डीडीओ अधिकार वापिस लेने के आदेष दिये।  उन्होंने कहा कि नियमों तथा कानून का उल्लघंन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जायेगी।आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, आरएंडबी कश्मीर के मुख्य अभियंता निसार अहमद भट्ट, पीएमजीएसवाई जम्मू के मुख्य अभियंता एस पी मंहास, डोडा, जम्मू तथा लेह सर्कल के एसई तथा लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Naeem Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD