शिक्षा, पर्यटन, ग्रामीण विकास, जनजातीय मामले, सूचना, आरएंडबी, वाईएसएस, राजस्व तथा संस्कृति राज्य मंत्री शक्ति राज परिहार ने आज जिले में कार्यान्वित की जा रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से कार्य की गति में तेजी लाकर इन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए कहा। डोडा के उपायुक्त भवानी रकवाल, एसएसपी डोडा मोहम्मद शबीर, एडीडीसी मोहम्मद खलीफ मलिक, जीएम जेकेपीसीसी एम एल थापा, अन्य जिला अधिकारी के अलावा अभियंता भी मंत्री के साथ थे। शक्ति ने डोडा से 5 किलोमीटर के एक गांव में राजकीय चिकित्सा कालेज घाट के निर्माण स्थल का दौरा कर वहां पर किये जा रहे कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी जेकेपीसीसी को कार्य की गति मे तेजी लाने और इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। जेकेपीसीसी के जीएम ने मंत्री को बताया कि आधार कार्य तेजी से चल रहा है ओर इसे तेजी से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जायेगा। इसके अतिरिक्त मंत्री ने शिवा डल ब्रिज के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जेकेपीसीसी द्वारा 15.87 करोड रु की अनुमानित राशि से चिनाब दरिया पर बनाये जाने वाले 146.50 स्टील गिरडर पुल के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री को बताया गया कि इस पुल को इसकी रेलिंग तथा डैक सलैब के साथ पूरा किया जा चूका है और अब इसका केवल सलैब का कार्य की लम्बित है। इसके उपरांत मंत्री ने नसीब नगर क्षेत्र, प्रेम नगर में नये पुल के चालू कार्यों का निरीक्षण भी किया जिनकी शीघ्र ही पूरा होने की संभावना है।