Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नईम अख्तर, शक्ति राज परिहार ने जम्मू संभाग में शुरू होने वालीं सीआरएफ, नाबार्ड परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 13 May 2018

Last updated on: May 13, 2018, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज एक बैठक की अध्यक्षता कर जम्मू क्षेत्र में शुरू होने वालीं नाबार्ड तथा सैंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) सड़क तथा पुल परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों की प्रगति की समीक्षा की।  आरएंडबी, शिक्षा, पर्यटन, जनजातीय मामले, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री शक्ति राज परिहार भी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने सतवारी हवाई अडडा आर.एस.पुरा सड़क, सतवारी कुंजवानी सड़क की 4 लेनिंग की चौडाई एवं स्तर को बढ़ाने, ब्लाक अखनूर में गेहोर से होकर चौकी चौरा से कथार तक लिंक सडक में सुधार तथा उन्नयन, मंडल से होकर उत्तरवहनी से पुरमंडल सड़क की चौडाई, जुथाना जिला कठुआ में उज्ज नदी पर 445 मीटर की डबल लेन वाले ठोस पुल के निर्माण, हातली सड़क के स्तर को बढ़ाने तथा जम्मू संभाग के हिस्सों में अन्य सड़क तथा पुल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। आरएंडबी मंत्री ने अभियंताओं को लोगों को इन महत्वपूर्ण सड़क एंव पुल परियोजनाओं को यथाशीघ्र लाभ सुनिश्चित करने हेतु इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। 

उन्होंने अभियंताओं पर बल देते हुए कहा कि राज्य में टिकाऊ सार्वजनिक ढांचे के निर्माण हेतु कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझोता नहीं किया जाना चाहिए। शक्ति राज ने अभियंतओं को तारकोल बिछाने के कार्य के लिए मानदंडों का सख्ती से पालन करने तथा निर्धारित समय के भीतर चालू परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व आरएंडबी तथा पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंताओं ने विभिन्न चालू सडक एवं पुल कार्यों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सम्पर्क, गुणवत्ता वाले एवं सुरक्षित सडकों, पुलों तथा सुरंगों का निर्माण और समुचित सामाजिक आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है। आरएंडबी के मुख्य अभियंता, पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता, आरएंडबी जम्मू कठुआ के एसई, ऊधमपुर के एसई, पीएमजीएसवाई उधमपुर के एसई, पीएमजीएसवाई डोडा के एसई, जम्मू संभाग के सभी जिलों के आरएंडबी तथा पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता तथा एईई भी बैठक में उपस्थित थे। 

 

Tags: Naeem Akhtar , Shakti Raj Parihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD