Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निर्यातकों की सुविधा के लिए एकीकृत लॉजिस्टिक विभाग बनाया जाएगा : वाणिज्य सचिव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2018

Last updated on: Jun 01, 2018, 00:00 IST

नई दिल्ली में 110 इंजीनियरिंग निर्यातकों को ईईपीसी भारत राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करते हुए सी आर चौधरी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि निर्यातकों ने 2016-17 के दौरान उल्लेखनीय कार्य किया है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही थी। हालांकि 2017-18 के दौरान स्थितियां बेहतर हुई है और संभावनाएं उत्साहवर्धक हैं।अपने संबोधन में वाणिज्य सचिव सुश्री रीता तेवतिया ने कहा कि सरकार एक एकीकृत लॉजिस्टिक विभाग का गठन करने पर कार्य कर रही है, ताकि परिवहन की लागत को कम किया जा सके।उन्होंने इंजीनियरिंग निर्यातकों से कहा कि वे 16 बिलियन डॉलर के व्यापार घाटे को समाप्त करने के लिए अगले पांच वर्षों की रणनीतिक योजना पर कार्य करें। नए बाजारों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सुश्री तेवतिया ने कहा कि व्यापार निर्यात के क्षेत्र में 76 बिलियन डॉलर के निर्यात के साथ इंजीनियरिंग क्षेत्र सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में एक रहा है। 

यह देश के कुल निर्यात का एक चौथाई है। परन्तु निर्यातकों को 5-6 उपक्षेत्रों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात विश्व के कुल इंजीनियरिंग निर्यात का 1.2 प्रतिशत है। इसमें चीन की हिस्सेदारी 12.3 प्रतिशत है। इस अवसर पर ईईपीसी इंडिया के चेयरमैन श्री रवि सहगल ने निर्यातकों के समक्ष आने वाली विभिन्न चुनौतियों का जिक्र किया, जैसे जीएसटी पुनः भुगतान, ओएफएसी प्रतिबंध, कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि तथा निर्यातकों को पुनः भुगतान करने वाली योजनाओं का डब्ल्यूटीओ की गैर-अनुपालन सूची में आने की संभावना। ईईपीसी इंडिया ने इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के समक्ष कई सुझाव रखे हैं।  

 

 

Tags: CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD