Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रामविलास पासवान ने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सचिवों की बैठक की अध्यक्षता की

कल्याणकारी संस्थानों और अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/अन्य पिछड़ा वर्गों से जुड़े छात्रावासों में मानकों के अनुरूप पोषण सुनिश्चित करने के लिए रियायती खाद्यान्न का आवंटन किया जा रहा हैः रामविलास पासवान

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2018

Last updated on: May 31, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने जोर देकर कहा कि कल्याणकारी संस्थानों और अनुसूचित जातियों/अनुसूचित जनजातियों/अन्य पिछड़ा वर्गों से जुड़े छात्रावासों में मानकों के अनुरूप पोषण उपलब्ध कराने के वास्ते समाज के कमजोर तबकों के कल्याण और विकास के लिए सब्सिडीयुक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री पासवान नई दिल्ली में आज कल्याणकारी संस्थानों और छात्रावास योजनाओं के लिए क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सचिवों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री पासवान ने कहा कि भारत सरकार ने भिखारी घरों, नारी निकेतन और राज्य सरकारों/संघ शासित क्षेत्रों के विभागों द्वारा प्रायोजित ऐसे ही अन्य कल्याणकारी संगठनों की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से ऐसे संगठनों में मानकों के अनुरूप पोषण सुनिश्चित करने के वास्ते अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन के लिए अपनी योजना का पुनरोद्धार किया है। ये ऐसे संगठन हैं, जो लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली या किसी अन्य कल्याणकारी योजना के अंतर्गत नही आते हैं और जो अजा/अजजा/अपिव तबके के लिए बने छात्रावास हैं। श्री पासवान ने बताया कि योजना के दिशानिर्देशों के तहत कम से कम दो तिहाई अजा/अजजा/अपिव समुदाय के छात्रों वाले छात्रावास के सभी छात्र सब्सिडीयुक्त खाद्यान्न के पात्र होते हैं, जिसमें दूसरी श्रेणियों के छात्र भी शामिल हैं। योजना के अंतर्गत खाद्यान्न का केंद्रीय निर्गम मूल्य बीपीएल दरों पर तय किया गया है। खाद्य मंत्री ने कहा कि गेहूं और चावल (विभिन्न क्षेत्रों में खानपान की आदतों के आधार पर अनुपात तय किया जाता है) की मात्रा लोगों की पोषण जरूरतों के आधार पर तय होती है, जो प्रति माह अधिकतम 15 किलोग्राम प्रति व्यक्ति हो सकती है।

 

Tags: Ram Vilas Paswan , CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD