Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

कृष्ण पाल गुर्जर ने सिक्किम के बधिर बच्चों में मुफ्त कर्णावर्त तंत्रिका के आरोपण की घोषणा की

Listen to this article

5 Dariya News

गंगटोक , 31 May 2018

Last updated on: May 31, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री कृषण पाल गुर्जर ने वादा किया है कि केंद्र सरकार सिक्किम के आर्थिक रुप से कमजोर बधिर बच्चों में कर्णावर्त तंत्रिका के आरोपण के लिए 6 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह घोषणा आज गंगटोक के चिंतन भवन में आयोजित ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ के उद्घाटन समारोह में बधिर और दिव्यांग स्कूली बच्चों के दिल को छू देने वाले प्रदर्शन के बाद की। उन्होंने बच्चों के साथ ग्रुप-फोटो खिंचवाए और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।श्री गुर्जर ने इस मौके पर मौजूद राज्य सरकार के अधिकारियों को बधिर बच्चों की एक संयुक्त सूची तैयार करने और उसे जितना जल्द हो सके मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम सरकार के सामाजिक कल्याण मंत्रालय और जिला प्रशासन के सहयोग से भारत के कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम ने किया था जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत पूर्वी सिक्किम के पहले से चुने गए लाभार्थियों को मुफ्त सहायक जीवन निर्वहन उपकरणों का वितरण करना है।कार्यक्रम में 794 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, छड़ी, डिजिटल हीयरिंग ऐड जैसे सहायक जीवन निर्वहन उपकरण दिए गए। इसमें मंत्री जी से उपकरण लेने के लिए 200 से ज्यादा लाभार्थी खुद मौजूद थे। इस दौरान जो लाभार्थी मौजूद नहीं रहे उन्हें बीडीओ कार्यालय शेष उपकरण एक हफ्ते के अंदर देगा।इस मौके पर सिक्किम के मुख्य सचिव श्री एके श्रीवास्तव, विशेष सचिव श्रीमती धन ज्योति मुखिया, भारत सरकार के सामाजिक कल्याण एवं न्याय मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री सुरेंद्र सिंह मीणा, एएलआईएमसीओ के अधिकारी एवं कर्मचारी और सिक्किम सरकार के सलाहकारों समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।    

 

Tags: Krishanpal Gurjar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD