Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चौ. जुल्फकार अली ने शिक्षकों के लिए तनावमुक्त कार्य परिवेश पर बल दिया

कश्मीर घाटी में 12 करोड़ की लागत वाली 24 परियोजनाओं का उदघाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 29 May 2018

Last updated on: May 29, 2018, 00:00 IST

स्कूली शिक्षा मंत्री चौ. जुल्फकार अली ने आज निदेशालय कार्यालय में 1.15 करोड़ की लागत से बनाये गये स्कूली शिक्षा विभाग के एक नवीकृत अतिरिक्त ब्लाक के उदघाटन के उपरांत कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए विभाग में कार्य करने वाले शिक्षकों के लिए तनावमुक्त कार्यपरिवेश उपलब्ध करवाने हेतु अपने अधिकारियों के सहयोग की मांग की। स्कूली शिक्षा सचिव फारूक अहमद शाह, स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर जी.एन. इत्तु, निदेशक रमसा तुफेल मटटु, एसएसए निदेशक ए.आर वार. तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। शिक्षा कर्मचारियों की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि  वह कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत हैं। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक को अपना कार्य करने के लिए अकसर निदेशालय कार्यालय जाना पडता है जिससे छात्रों की शिक्षा पर असर पडता है। उन्होंने कहा कि इसे लगभग शून्य स्तर तक कम करने की आवश्यकता है। जुल्फकार अली ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी तथा उनके अधीनस्थ, विषेश रूप से क्लर्क समयबद्ध तरीके से वार्शिक वेतन वृद्धि के अकार में उनकी सेवा समर्थन, समय पर पदोन्नति, छुटटी स्वीकृति तथा अनुकरणीय सेवाओं के लिए पुरस्कार सुनिश्चित कर शिक्षकों की तनाव को कम करने में काफी मदद कर सकते हैं।

मंत्री ने क्लर्कों को इस प्रणाली के शक्तिशाली उपकरण बताया। उन्होंने बताया कि यह एक क्लर्क है जो किसी भी काम का आधार है जो एक फाईल षुरू करता है और तैयार करता है और उसे  अंतिंम स्वीकृति के लिए उच्चतम कार्यालयों तक पहुंचाता है। सकारात्मक दृश्टिकोण अपनाने की आवश्यकता को दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि यह हमारे जीवन और काम के प्रति इस सक्रिय सोच है जो दूसरों को अच्छे तरीके से लाभान्वित करने में मदद करते हैं। उन्होंने सम्बंधितों सें विभागीय शिकायत पोर्टल का व्यापक प्रचार करने तथा 24 घंटे टोलफ्री नम्बर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने स्कूली शिक्षा सचिव को निदेशालय कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बैठने के निर्देश दिये हैं ताकि यहां पर आने वालों के जायज मुददों का निवारण हो सके। इससे पूर्व जुल्फकार ने एसएसए, रमसा तथा राज्य केपैक्स बजट के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ रु. की लागत से पूरी की गई 24 परियोजनाओं का ऑनलाईन उदघाटन किया। इन कार्यों में 10 स्कूली भवन, 7 अतिरिक्त आवास, 3 अतिरिक्त कक्ष, 1 विज्ञान प्रयोगशाला, 1 परीक्षा हाल तथा 1 प्रिफैबरीकेटिड हट शामिल हैं। आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री आसिया नकाश, बटमालु के विधायक नूर मोहम्मद, विधायक वाची रजा ऐजाज अहमद, विधायक शोपियां मोहम्मद युसुफ, स्कूली शिक्षा सचिव एफ.ए. शाह, स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर जी.एन. इत्तु, निदेशक रमसा तुफेल मटटु, एसएसए निदेशक ए.आर. वार इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD