Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह ने जम्मू और कश्मीर मामला विभाग की प्रगति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृहमंत्री का जम्मू-कश्मीर में सीमा पर रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा/नियंत्रण रेखा पर बंकर निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2018

Last updated on: May 28, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां गृह मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू और कश्मीर मामले विभाग की प्रगति की समीक्षा की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि रमजान के दौरान अभियान स्थगित करने की सरकार की घोषणा के बाद से पत्थरबाजी की घटनाएं काफी कम हुई है। वर्तमान वर्ष में पाकिस्तान द्वारा 1,252 संघर्ष विराम की घटनाओं को देखते हुए गृह मंत्री ने सीमा पर रहने वालों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बंकर निर्माण के कार्य में तेजी लाने को कहा। गृह मंत्रालय ने कठुवा, सांबा, जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों में 14,000 से अधिक बंकरों के निर्माण के लिए 415 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 1,431 सामुदायिक और 13,000 से अधिक निजी बंकरों के निर्माण कार्य जुलाई से शुरु हो जाएगा। गृह मंत्री को जानकारी दी गई कि सीमा पार गोलीबारी के पीड़ितों के लिए एनडीआरएफ की दर पर मुआवजा देने और पशुधन की क्षति पर तीन दुधारू पशु देने की सीमा को हटा दिया गया है। मंत्री महोदय ने निर्देश दिया कि पशुधन के लिए मुआवजा राशि वर्तमान के 30,000 रूपये से बढ़ाकर 50,000 रूपये की जा सकती है।

श्री राजनाथ सिंह ने जल्‍दी से जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस की दो नयी सीमा बटालियनों की स्‍थापना करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि इसके लिये सभी भर्तियां मार्च 2019 तक कर ली जानी चाहिये। गृह मंत्रालय ने मार्च 2018 में 105 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। 5 भारतीय रिजर्व बटालियन के अलावा ये दो बटालियन आईबी और एलओसी से 10 किलोमीटर के भीतर स्‍थापित की जा रही है। इसके लिए 4690 युवाओं की भर्ती की गई है, जो अगले महीने से अपना कार्यभार संभाल लेंगे। मंजूर किए गए कुल 10,000 नए पदों में से 6,689 एसपीओ की नियुक्‍ति कर दी गई है। सीमा पर रहने वाले समुदायों से एसपीओ के पद को भरने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। गृह मंत्री को जानकारी दी गई कि 2016-17 सीएपीएफ और असम राइफल्‍स के लिए विशेष भर्ती अभियान के दौरान 1079 युवाओं का चयन किया गया, जबकि 2014-17 के अवधि में 7,302 युवा सेना में शामिल किए गए थे। गृह मंत्री को प्रवासी और विस्‍थापित व्‍यक्‍तियों के विभिन्‍न वर्गों से संबंधित राहत और पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई। आज की समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर और केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव गाबा भी उपस्‍थित थे।  

 

Tags: Rajnath Singh , Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD