Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शानदार रिजल्ट ने दी छात्रों के सपनों को उड़ान

मधुबन वाटिका स्कूल का परिणाम शानदार रहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विमल सैनी)

नूरपुर बेदी , 26 May 2018

Last updated on: May 26, 2018, 00:00 IST

जिलेभर में बारहवीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों व अभिभावकों में खुशी का माहौल बन गया। इस मौके प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस शानदार नतीजे ने अब छात्रों के भविष्य के सपनों को एक उड़ान दी है, जिसके सहारे यह छात्र अब अपने भविष्य के सपने संजोएंगे। मधुबन वाटिका पब्लिक स्कूल  आसमानपुर(नूरपुरबेदी )प्रिंसिपल जोबी टी अब्राहिम ने बताया कि बारहवीं सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस परीक्षा में स्कूल के नॉन मैडीकल  ,मैडीकल और कॉमर्स के  छात्रों ने  क्षेत्र में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल जेबीटी अब्राहिम ने बताया कि नॉन मैडीकल में सुमित चेतन 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कर पहला, सिमरनजीत कौर  बिंदी ने 85.2प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। 

मैडीकल में सिमरनजीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त  कर कर पहला, गुरजीत कौर ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा बलजिंदर कौर ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह कॉमर्स में पल्लवी चौधरी ने 71 प्रतिशत लेकर पहला और सोनिया ने 70.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल जोबी अब्राहिम ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि स्कूल के कुल 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। मैडीकल मेें 19 बच्चों ने 70 प्रतिशत अंक से ज्यादा अंक प्राप्त किए। इसी तरह नॉन मैडीकल में  24 बच्चों ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस मौके स्कूल चेयरमैन अमित चड्ढा, स्कूल प्रिंसिपल जोबी टी तथा अध्यापकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों को शानदार परिणाम के लिए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Tags: Madhuban Vatika Public School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD