Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

मधुबन स्कूल में रंगारंग ग्रेजुएशन सेरेमनी

मधुबन वाटिका स्कूल के छात्रों को पहनाया गया हैट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विमल सैनी)

नूरपुर बेदी , 26 Mar 2018

Last updated on: Mar 26, 2018, 00:00 IST

क्षेत्र के मधुबन वाटिका पब्लिक स्कूल असमानपुर (नूरपुर बेदी) में किंडरगार्टन के छात्रों के औपचारिक शिक्षा में प्रवेश की वेला को स्मरणीय बनाया गया। इसके लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन उल्लास के साथ किया गया। नन्हे छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

सृजनात्मक विचारों का उद्भव

श्री अमित चड्ढा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। नन्हें-मुन्ने छात्रों को पूर्व प्राथमिक स्तर से प्राथमिक स्तर की औपचारिक शिक्षा में प्रवेश हेतु शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन अमित चड्ढा  ने ग्रेजुएशन समारोह आयोजित करने का उद्देश्य बताया कि बच्चे के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमें नवीन,श्रेष्ठ, सृजनात्मक विचारों का उद्भव होता है। उनके विचारों को सही दिशा देने के लिए शिक्षकों की अनुपम भूमिका रहती है। बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण आवश्यक कौशल का विकास कर शिक्षक उन्हें जीवन पथ की ओर सरलतापूर्वक अग्रसर होना सिखाते हैं।

जोश भर दिया:-

ग्रेजुएशन समारोह में यू. के. जी. के छात्रों को विधिवत गाउन और कैप पहनाकर प्रमाणपत्र डिग्री के रूप में दिया गया। इस अवसर पर नर्सरी के छात्रों द्वारा किए गए मनमोहक नृत्य ने सभी को आंनदित किया।  स्कूल के विद्यार्थियों की तरफ से सभियाचारक प्रोग्राम पेस किया गिया ,.... जिस पर अपने भावों को नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त कर सभी को झूमने के लिए जोश भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सर्वप्रथम केजी के नन्हें मुन्ने छात्रों ने समूह गायन प्रस्तुत किया। किंडर चैम्प के छात्रों ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। अन्य कार्यक्रमों में अंग्रेजी कैरोल्स पर आधारित नृत्य, कविताएं, नाट्य, किंडरगार्टेन का परिचय आदि रहे।

शिक्षकों को सीख

मुख्य अतिथि श्री सुरजीत कुमार चड्ढा ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास प्रारम्भिक अवस्था से ही शिक्षकों के द्वारा विकसित किया जाता है। आत्मविश्वास द्वारा ही बच्चे जीवन में सफलता हासिल करते हैं। उनके व्यक्तित्व का चहुँमुखी विकास करने में अभिभावकों तथा शिक्षकों को अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

ग्रेजुएट की उपाधि

केजी के छात्रों को स्कूल के चेयरमैन श्री अमित चड्ढा . मैनेजमेंट डायरेक्टर श्री केशव कुमार .स्कूल प्रिंसिपल जोबी टी इब्राहिम .श्री अमन कुमार चड्ढा .मैडम दीपिका पूरी  मैडम अनु कौशल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करके कक्षा एक में प्रवेश देने की प्रक्रिया का आरम्भ हुआ। समस्त छात्रों को मंच पर आमंत्रित कर पारम्परिक तरीके से हैट पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रेजुएट की उपाधि दी गयी।

अभिभावक सभी गतिविधियों में भाग लें

स्कूल प्रिंसिपल  जोबी टी इब्राहिम ने स्कूल के छात्र हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मैडम हरजीत कौर ,नेहा वर्मा , मैडम  सीमा ,मैडम दीक्षा ,मैडम पिंकी ,मैडम मनजीत कौर ,मैडम बबबिता। मैडम  संजीव कौर ,मैडम मनदीप ,मैडम परमजीत कौर ,मैडम सुखजिंदर कौर आदि का योगदान रहा।

 

Tags: Madhuban Vatika Public School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD