Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चौ. जुल्फकार अली ने विभागों से मुकदमेबाजियों को कम करने हेतु पारदर्षी प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

स्कूली षिक्षा, हज एवं औकाफ तथा जनजातीय मामलों के मंत्री चौ. जुल्फकार अली ने आज सम्बंधितों पर बल देते हुए कहा कि विभागों के खिलाफ मुकदमेबाजियों को कम  करने हेतु एक पारदर्षी प्रक्रिया बनाई जाये। स्कूली शिक्षा विभाग, जम्मू व कश्मीर राज्य स्कूली शिक्षा बोर्ड तथा हज एवं औकाफ विभाग के खिलाफ चल रहे कोर्ट मामलों की समीक्षा हेतु एक बैठक के दौरान सम्बोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि सम्बंधित विभागों पर जिम्मेदारी निर्धारित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे विभागों में लोगों को जिम्मेदार तथा सबसे महत्वपूर्ण उन्हें जबावदेही बनाना होगा ताकि अभियोगिता को कोर्ट में जाने के लिए मजबूर न किया जा सके। एक पारदर्षी प्रक्रिया बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री ने बताया कि यह अनिवार्य है कि इस तरह की एक प्रक्रिया शुरू की जाये जिससे लोगों को सुना जाएगा और उनके मुददों का कोर्ट जाने से पहले ही निपटारा होगा। 

नीजि स्कूलों की कार्यप्रणाली के बारे में सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि जबकि सरकार नीजि स्कूलों के साथ समान्यता के साथ कार्य करने हेतु प्रयासरत है फिर भी नीजि स्कूलों के लिए निर्धारित मानदंडों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना जिम्मेदारी बनती है।मंत्री ने कहा कि उनके कार्यालय में कुछ शिकायतें आई हैं कि  नीजि क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ स्कूल ऐसे हैं जो छुटिटयों के समय के लिए अभिभावकों से मासिक फीस वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छुटिटयों के दौरान अभिभावकों से परिवहन फीस वसूलना किसी भी तरह से उचित नही है तथा इसपर शीघ्र रोक लगाई जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि स्कूलों को उसी तरह से मासिक फीस लेनी चाहिए जिस तरह से वे सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं। बैठक के दौरान मंत्री ने सम्बंधितों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि राज्य में किसी भी स्कूल को विभाग से एक उचित पंजीकरण के बिना चलाने की अनुमति न दी जाये। 

उन्होंने सरकारी संसाधनों का उपयोग कर रहे नीजि स्कूलों का उल्लेख करने वाला एक सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि कश्मीर प्रांत में कुल 1159 मामले लम्बित हैं इसमें से 822 उच्च न्यायालय, 183 स्वार्डीनेट कोर्ट, 149 अवमानना के समक्ष जबकि जनहित याचिका के 5 मामले लम्बित हैं। जम्मू संभाग के लिए 2036 मामले लम्बित हैं जिनमें से 1921 उच्च न्यायालय तथा 115 स्वार्डीनेट कोर्ट के समक्ष लम्बित हैं। इसी तरह प्रशासनिक विभाग में 3283 मामले लम्बित हैं। बैठक में बताया गया कि जेकेबोस के 510 मामले लम्बित हैं। इनमें से 240 कश्मीर प्रांत जबकि 137 जम्मू प्रांत के लिए हैं। इनमें से 64 उच्च न्यायालय में हैं। एडवोकेट जनरल जहांगीर इकबाल, राजस्व आयुक्त  सचिव शाह इनायत उल्लाह, स्कूली शिक्षा सचिव फारूक शाह, जेकेबोस की चेयरपर्सन प्रो. वीना पंडिता, स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर जी.एन. इत्तु, स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू राकेश सरंगाल, विशेश सचिव एच.एल. सेठी तथा सम्बंधित कानून अधिकारी और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।     

 

Tags: Chowdhary Zulfkar Ali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD