Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी से सीआईआई का प्रतिनिधि मंडल मिला

होटलों के किराए पर बिल मूल्य पर जीएसटी के लिए विचार करने, बादाम गीरी की जीएसटी दरों में कमी करने के लिए अपील की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 25 May 2018

Last updated on: May 25, 2018, 00:00 IST

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वित्त, श्रम एवं रोजगार मंत्री सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी से मुलाकात की। बैठक में प्रधान सचिव वित्त नवीन कुमार चौधरी, अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर बैंक परवेज अहमद, अध्यक्ष सीआईआई सद्दाम जारू, पदेन चेयरमैन राहुल सहाय और राजू चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रमुख श्रीनगर खुर्शीद डार और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सीआईआई सदस्यों ने भाग लिया । सीआईआई के प्रतिनिधियों ने राज्य में उद्योगों को पेश आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में मंत्री को अवगत कराया और अपने मुद्दों को हल करने में मंत्री के हस्तक्षेप की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से बादाम गीरी पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से 5 प्रतिशत तक कम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीएसटी के कार्यान्वयन के बाद, अन्य सभी गीरी श्रेणी समान और किशमिश, काजू और अखरोट जैसे सूखे मेवे पर शुरू में 12 प्रतिशत कर लगाया गया था, लेकिन बाद में बादाम गीरी को छोड़कर 5 प्रतिशत पर कर लगाया गया था। सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से होटल में जीएसटी दर की गणना के लिए बिल मूल्य पर विचार करने की अपील की और अनुरोध किया कि जीएसटी 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए, जबकि वर्तमान दर 28 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि होटलों के लिए जीएसटी दरों की गणना के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि के आसपास स्पश्टता की कमी, उपभोक्ताओं के लिए परेशानी है।

यह बताते हुए कि सरकार ने कहा है कि 7500 रुपये और उससे अधिक के ‘घोशित टैरिफ’ वाले होटल 28 प्रतिशत जीएसटी चार्ज करेंगे, सीआईआई के प्रतिनिधियों ने कहा कि ‘घोशित टैरिफ’ शब्द अस्पश्ट है क्योंकि होटल सालाना कई बार मौसमी टैरिफ घोशित कर सकते हैं और दरें प्रत्येक मौसम के साथ भिन्न हो सकती है। उन्होंने सरकार को स्पश्टता प्रदान करने और होटल में जीएसटी दरों की गणना के लिए बिल मूल्य पर विचार करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने विनिर्माण उद्योग के अलावा राज्य औद्योगिक नीति के अनुसार महत्व वाले उद्योग के अंतर्गत आने वाले सेवा क्षेत्र के उद्योगों के लाभ के विस्तार के लिए इस वर्ष फरवरी में वित्त विभाग द्वारा जारी एसआरओ 63 के लिए स्पष्टीकरण जारी करने का भी अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि यह कदम युवा उद्यमियों को उस उद्योग में समान निवेश शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र को राहत प्रदान करने के लिए त्रैमासिक आधार के बजाय जीएसटी के तहत मासिक आधार पर राजकोशीय प्रोत्साहन वापस करने की अपील की। बैठक में सीआईआई के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में उद्योग के क्षेत्र में बढ़ने में मदद के लिए हर सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार राज्य में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले से ही तीन तिमाहियों के जीएसटी को वापस करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सिस्टम को लागू होने के तुरंत बाद धनवापसी मासिक आधार पर की जाएगी।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD