Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सरकार श्रीनगर शहर में शीघ्र ही जेहलम को अतिक्रमण मुक्त बनायेगी- सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी

जेहलम नदी के किनारे रहने वाले लोगों के पुनर्वास हेतु प्रक्रिया शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज जेहलम नदी के किनारे रहने वाले लोगों की पुनर्वास प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए कहा कि इन लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है ताकि नदी के किनारों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में जेहलम नदी के किनारों के साथ रहने वाले लोगों को एक समय की राहत देने हेतु कार्य प्रगति पर है ताकि इन किनारों पर सौंदर्यीकरण किया जा सके और इन्हें भविश्य में होने वाली किसी भी आपदा से निपटने हेतु मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि जब तक इसके किनारे रहने वाले लोगों का उचित रूप से पुनर्वास नही हो जाता जेहलम नदी के किनारों के किसी भी तरफ कोई ढांचा तैयार नही होना चाहिए। इस अवसर पर बुखारी ने आईएंडएफसी विभाग को स्कीमस के निकट बेमिना वाईपास में 15 दिन के भीतर जमीन की भराई का षेश कार्य पूरा करने के निर्देश दिये तथा एसडीए के उपाध्यक्ष से जमीन की भराई पूरी होने के बाद एक सप्ताह के भीतर लाभार्थियों के लिए प्लाटों का सीमांकन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर शहर में जेहलम के साथ ठहरने वाले परिवारों तथा हाउसबोटों में रहने वाले परिवारों को बेमिना में चिन्हित स्थलों पर स्थानांतरित किया जायेगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जेहलम नदी के छुटे परिवारों के विवरणों की जांच के लिए पहले से ही बनाई गई उपसमिति आगे की कार्रवाई के लिए इस माह के अंत तक लाभार्थियों की सूची की जांच करेगी। बुखारी ने श्रीनगर विकास प्राद्यिकरण को गुंड-ए-अक्षा में स्थित प्लाटों के लिए विभागों से सडक, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता का अनुमान प्राप्त करने के निर्देश भी दिये। बटमालू तथा ईदगाह निर्वाचन क्षेत्रों में जेहलम के साथ रहने वाले परिवारों के पुनर्वास के सम्बंध में मंत्री को जानकारी दी गई कि रख-ए-गंुड-अक्षा में पहले से ही 160 कनाल भूमि चिहिन्त की गई है तथा इन परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। विधायक बटमालू नूर मोहम्मद, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, उपायुक्त श्रीनगर डॉ सईद आविद रशीद शाह, लावडा के उपाध्यक्ष, श्रीनगर विकास प्राद्यिकरण के उपाध्यक्ष, आईएंडएफसी के एक्सीयन, अन्य वरिश्ठ अधिकारी तथा प्रभावित परिवारों के सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD