Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

डल, नगीन झील के संरक्षण हेतु लोगों की जागरूक भूमिका अनिवार्य है- तस्सदुक हुसैन मुफ्ती

मंत्री ने जलस्त्रोतों के स्वच्छत्ता कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 May 2018

Last updated on: May 18, 2018, 00:00 IST

पर्यटन मंत्री तस्सदुक हुसैन मुफ्ती ने आज डल तथा नगीन झील के दौरा कर विश्व प्रसिद्ध झील में शैवाल निकालने तथा साफ सफाई प्रक्रिया का जायजा लिया। सम्बंधित एजेंसियों द्वारा झील संरक्षण प्रयासों के तत्काल आकलन के दौरान मंत्री ने चिनार पार्क, डलगेट, नेहरू पार्क, जाबरवान पार्क, एसकेआईसीसी, डल झील तथा नगीन झील सहित विभिन्न जल स़्त्रोतों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने शैवाल तथा स्वच्छत्ता प्रक्रिया मे तेजी लाने के निर्देष दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को झीलों की साफ सफाई की प्रक्रिया की निगरानी के अलावा इस सम्बंध मे नियमित जानकारी रखने के निर्देश भी दिये। झीलों का राज्य के लिए एक विषेश धरोहर महत्व बताते हुए मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वह इन जल स्त्रोतों में जागरूक नागरिकों की तरह अपनी भूमिका निभायें। उन्होंने आम लोगों से जल स्त्रोतों को प्रदूशित न करने का आग्रह भी किया। मंत्री ने इन जल स्त्रोतों के संरक्षण हेतु जमीनी स्तर पर परिणामी लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विभागों के मध्य तालमेल बढाने के अलावा आम लोगों को इनके संरक्षण से जागरूक करने हेतु पर्यावरण सम्बंधी जागरूकता कार्यकम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। पर्यटन विभाग, एसएमसी, लावडा तथा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी मंत्री के साथ थे।

 

Tags: Tassaduq Mufti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD