Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लिया स्मार्ट सिटी परियोजना धर्मशाला की प्रगति का जायजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 May 2018

Last updated on: May 18, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां स्मार्ट सिटी परियोजना धर्मशाला की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि धर्मशाला शहर के लिए 2100 करोड़ रुपये की इस विशाल परियोजना से न केवल शहर का कायाकल्प होगा बल्कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी विश्व स्तरीय मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं के लिए स्रोत और संयंत्र में वृद्धि तथा स्वचालन प्रक्रिया को 29.73 करोड़ रुपये व्यय कर पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ई-नगरपालिका पर कार्य जारी है जिसके अंतर्गत जनता को डिजिटलाईज्ड सार्वजनिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के अधिकारियों को वांछित परिणामों को प्राप्त करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सहयोग के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पादन एजेंसियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करना चाहिए ताकि उद्देश्यों को पूर्ण किया जा सके तथा आगामी लक्ष्यों को इसके अनुरूप निर्धारित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में चार स्थानों पर 228 सीसीटीवी कैमरे व पर्यावणीय सेंसर तथा 10 स्थानों पर ध्वनि विस्तार सेवा उपकरण लगाए जाएंगे।

श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत स्थल निर्धारित कर स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों, यूटिलिटी नालियां तथा फुटपाथ सुविधा विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन किलोमीटर सड़क के नमूने की व्यवहारिकता रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के 33 स्थानों में स्मार्ट कियोस्क स्थापित किए जाएंगे तथा 22 स्थानों पर एकीकृत ऑनलाइन पार्किंग प्रणाली की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि 78 बस ठहराव स्थलों पर यात्री सूचना प्रणाली की सुविधा प्रदान की जाएगी। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि परियोजना 20 सितम्बर, 2010 तक पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विशाल परियोजना को समय पर पूर्ण करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। स्मार्ट सिटी मिशन धर्मशाला के प्रबन्ध निदेशक संदीप कदम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा परियोजना पर प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरूण कपूर, आईएलएफ कंसल्टिंग इंजीनियर  व अलमंडज़ ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंट लिमिटेड के प्रतिनिधि बी.के. सिंह, एस. सिंह तथा दिनेश गोयल, स्मार्ट सिटी के कार्यकारी अभियन्ता विजय चौधरी भी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे। .0.

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD