Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सुनील शर्मा ने 132केवी रामबन-किश्तवाढ ट्रांसमिशन लाईन को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 15 May 2018

Last updated on: May 15, 2018, 00:00 IST

ऊर्जा मंत्री सुनील शर्मा ने आज अधिकारियों को सभी बाधाओं को दूर कर 132केवी डी/सी रामबन-खिलानी-किश्तवाढ़ ट्रांसमिशन लाईन को पूरा करने के निर्देश दिये, जिससे ट्रांसमिशन क्षमता बढेगी और किश्तवाढ तथा आस पास के क्षेत्रों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी। मंत्री ने यह निर्देश किश्तवाढ़ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढाने हेतु इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्थिति पर चर्चा करने हेतु आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए दिये। पीडीडी आयुक्त सचिव, कानून आयुक्त सचिव, ऊर्जा विकास आयुक्त तथा वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री ने अधिकारियों से सभी सम्बंधित बाधाओं का शीघ्र से शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु एक योग्य प्रक्रिया तैयार करने के लिए कहा ताकि महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन लाईन का कार्य शुरू किया जा सके जिससे विभाग की वितरण क्षमताएं व योग्यताएं बढेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकारी एजेंसी के साथ बैठकें आयोजित कर अगर कोई लम्बित मुद्दे हो तो उनका समाधान कर इस पर पुनः कार्य शुरू करना चाहिए। राज्य में बिजली ढांचे में वृद्धि लाने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न कदमों को बताते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज के अंतर्गत ऊर्जा क्षेत्र के लिए निधि का एक प्रमुख हिस्सा निर्धारित किया गया है और हमंे इसका सही उपयोग करना होगा ताकि राज्य के लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा सके। बैठक में बताया गया कि शुरू में यह कार्य 35.25 करोड रु के कुल ठेके पर एम/एस केईसी इंटरनेशनल लिः को दिया गया था और विभिन्न अधिकारियों, प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य जैसे कुछ मुद्दों के कारण इस परियोजना में देरी हुई।

 

Tags: Sunil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD