बागवानी, कानून, न्याय एंव संसदीय मामलों के मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी ने आज रामबन जिले की जिला विकास बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की तथा जिले के आम लोगों की आजीविका के साथ जुडे विभागों पर लोगों के बेहतर जीवन के लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाकर आमदनी में सुधार लाने के लिए बल दिया। गुज्जर एवं बक्करवाल विकास सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष गुलजार अहमद खटाना, गूल-अरनास के विधायक ऐजाज अहमद खान, बनिहाल के विधायक विकार रसूल वानी, रामबन के विधायक नीलम कुमार लंगेह, पार्शद शाम लाल भगत, डीडीसी रामबन तारिक हुसैन गनई, सम्बंधित एचओडी तथा जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मंत्री, जो बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, ने जिला प्रशासन तथा राजनीतिक प्रतिनिधियों के बीच प्रभावी सम्पर्क बनाये रखने के निर्देश दिये तथा कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्रों में नये कार्य को लेते समय विधानमंडल के सदस्यों को बोर्ड पर लेना चाहिए। मंत्री ने विभिन्न लम्बित कार्यों तथा परियोजनाओं को प्राथमिकता देकर उनमें तेजी लाने तथा वर्तमान वित्त वर्श के अंत से पहले पूरा करने पर बल दिया। उन्होंने प्रशासन पर जिले के सम्पूर्ण विकास हेतु समय पर निर्णय लेने तथा सुचारू रूप से कार्यों को पूरा करने के लिए भी बल दिया। इससे पूर्व जिला विकासायुक्त ने बैठक को जिले में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त भौतिक एवं विŸाीय प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक को बताया गया कि जिले में राशि की कुल उपलब्धता के अनुसार 98.85 प्रतिशत वित्तीय उपलब्धी हासिल की है।
डीडीबी बैठक में विभिन्न निर्णय लेने के उपरांत डीडीबी ने वर्श 2018-19 के लिए 12179.92 रु. का केपैक्स बजट मंजूर किया जिसमें केन्द्रीय प्रायोजित योजनाओें के लिए 1624.5 लाख रु. ऋण हिस्से, 1117.87 लाख रु. नियमित योजनाओं, 7.27 लाख रु. ऋण राज्य हिस्से, 8592.58 लाख रु. केन्द्रीय हिस्से, 838.15 लाख रु. राज्य हिस्से के अंतर्गत शामिल है। इसके उपरांत मंत्री ने सामने आने वाले मुददों के समाधान तथा राश्ट्रीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु नाशरी से जवाहर टनल तथा रेलवे तक एनएच-1 ए की महत्वपूर्ण 4 लेनिंग परियोजना पर कार्य कर रही निर्माण एजैंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने रेलवे तथा राश्ट्रीय राजमार्ग 4 लेनिंग के अंतर्गत कम्पनियों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर साईन बोर्ड लगाकर, निकास व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर यातायात के सुचारू आवाजाही के अतिरिक्त एनएच-1ए का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को 4 लेनिंग परियोजना के महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि लोगों को सुरक्षित एवं स्थिर सड़क सम्पर्क उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कम्पनियों को रेलवे तथा 4 लेनिंग परियोजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे निर्माण कार्यो के कारण प्रभावित जलस्रोतों की मुरम्मत के निर्देश भी दिये। उन्होंने निर्माण कम्पनियों पर स्थानीय लोगों को प्राथमिक आधार पर रोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए बल दिया।