Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने और एचडी रेवन्ना मामले पर 'आप' ने कहा - भाजपा से सिर्फ संविधान को खतरा नहीं, देश की महिलाओं को भी खतरा है प्रेस की स्वतंत्रता के सामने आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना करने का आह्वान लोकसभा चुनावों के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई 85 प्लस सीनियर सिटीजन व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को वोटिंग के दिन मिलेगी पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी संगरूर निवासियों को चूल्हे की आग पसंद, लच्छेदार भाषण नहीं”: मीत हेयर चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी टंडन को सौंपा डिमांड चार्टर लुधियाना से “लापता” सांसद रहे हैं बिट्‌टू, जन समस्याओं को किया अनदेखा : अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग पंजाब में आप दिल्ली नेतृत्व की अनुपस्थिति से पता चलता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं है : प्रताप सिंह बाजवा

 

एशिया के लिए यह समय भविष्य संवारने के वास्ते विषम परिस्थितियों में मानव संघर्ष की अपनी कहानियां तैयार करने का है – कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ने विश्व टेलिविजन पुरस्कार 2018 प्रदान किये

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 May 2018

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज यहां 15वें एशिया मीडिया सम्मेलन 2018 के समापन सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि एशिया के लिए यह समय अपने भविष्य को संवारने के वास्ते विषम परिस्थितियों में मानव संघर्ष की अपनी कहानियां तैयार करने का है। एशिया सामाजिक और आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहा है। मंत्री महोदय ने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन से सीखने की सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि मीडिया विशेष रूप से सोशल मीडिया लोगो के विकास के लिए आवश्यक जानकारी कैसे बेहतर तरीके से उन्हें दे सकता है। कर्नल राठौड़ ने आयोजकों को बधाई दी और सम्मेलन के दौरान महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए 41 देशों के 395 प्रतिनिधियों की सराहना की, जिससे राष्ट्रों के बीच मीडिया तकनीक, सामग्री और नये मंचों पर प्रचलित बेहतर तरीको का आदान प्रदान करने में मदद होगी। इससे एशिया के करोड़ो वंचित लोगो तक पहुंचने में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ेगा और जानकारी को अच्छे से उनके विकास के लिए उपयोग में लाया जाएगा। समापन समारोह के दौरान मंत्री महोदय ने विश्व टेलिविजन पुरस्कार 2018 प्रदान किये। इन पुरस्कारों की दो श्रेणियां – ‘प्रवासन या अप्रवासन’ पर मानवीय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टीवी डाक्यूमेंट्री और ‘जीवन के लिए स्वच्छ जल’ पर विज्ञान/पर्यावरण श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टीवी कार्यक्रम हैं। ‘प्रवासन या अप्रवासन’ पर मानवीय श्रेणी में हैंग सिओक द्वारा निर्देशित जर्नी ऑन फुट ‘होमवर्डस्’  सर्वश्रेष्ठ टीवी डाक्यूमेंट्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह डाक्यूमेंट्री केबीएस1-कोरिया द्वारा प्रसारित की गई थी। ‘जीवन के लिए स्वच्छ जल’ पर विज्ञान/पर्यावरण श्रेणी में को मैक यिंग क्वान निर्देशित ब्लू प्रिंट फॉर सर्वाइवल : एन ई वाटर को सर्वश्रेष्ठ टी वी कार्यक्रम का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम चैनल न्यूज एशिया, सिंगापुर द्वारा प्रसारित किया गया था।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD