Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खिलाड़ियों में प्रत्येक खेलों में अच्छा करने की आश्चर्यजनक क्षमता होती है : कर्नल राज्यवर्धन राठौर

खेल मंत्रालय ने नकद पुरस्कारों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2018

Last updated on: Apr 30, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने कहा है कि हमारे खिलाड़ियों में केवल कौशल आधारित खेल ही नहीं, बल्कि प्रत्येक खेलों में अच्छा करने की आश्चर्यजनक क्षमता होती है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2018 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए आज आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश के राजदूत होते हैं, युवाओं के आदर्श होते हैं और प्रत्येक भारतीय उनके कारण गौरवान्वित महसूस करता है। खेल को एक सॉफ्ट पावर की संज्ञा देते हुए श्री राठौर ने कहा, ‘हम फिल्म, पाक शैली एवं संस्कृति जैसे किसी भी अन्य सॉफ्ट पावर का वित्त पोषण नहीं करते, लेकिन खेलों का वित्त पोषण करते हैं’। उन्होंने बाद में यह भी स्पष्ट किया कि खेलों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है, लेकिन हरेक पैसे का इष्टतम उपयोग किया जाना चाहिए। नौ खेल स्पर्धाओं से मैरी कॉम, मीरा बाई चानू, नीरज चोपड़ा, सुमित मल्लिक, सुशील कुमार, विनेश फोगट, राहुल अवारे, साइना नेहवाल, पी.वी. सिंधु, किदाम्बी श्रीकांत, दीपिका पल्लीकल, सौरभ घोषाल, विकास कृष्णन, गौरव सोलंकी, मनु भास्कर, जीतू राय, तेजस्विनी सावंत, हिना सिद्धू, मणिका बतरा एवं अन्य समेत लगभग 56 खिलाड़ियों को समारोह के दौरान नकदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

स्वर्ण पदक विजेता प्रत्येक खिलाड़ी ने लगभग 30 लाख रुपये के बराबर का नकदी पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि रजत पदक विजेता प्रत्येक खिलाड़ी को 20 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।एक खिलाड़ी के रूप में अपने अनुभव को साझा करते हुए कर्नल राठौर ने कहा कि ऐसा कोई समय नहीं होगा जब किसी तरह की बाधाएं या सीमाएं नहीं होंगी, लेकिन हमें इस पर ध्यान एकाग्र करने के बारे में सीखना होगा तथा उससे उबरने की कोशिश करनी होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की पूरी यात्रा में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और खेल मंत्रालय का घनिष्ठ समन्वय होता है और खेल मंत्रालय की टीम सभी मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री महोदय ने उनसे अपनी मांगों को तर्कपूर्ण तरीके से प्रस्तुत करने को कहा तथा जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने का आग्रह किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को भविष्य के लिए सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशंसा स्थायी नहीं होगी, जबकि खेलों के लिए प्रेम का अस्तित्व हमेशा बना रहेगा।     

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD