Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद अब दोनों दलों की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त तौर पर होगी : चौधरी अभय सिंह चौटाला

चौधरी अभय सिंह चौटाला
चौधरी अभय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Apr 2018

Last updated on: Apr 30, 2018, 00:00 IST

इनेलो-बसपा गठबंधन के बाद अब दोनों दलों की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संयुक्त तौर पर होगी। इस बात की जानकारी देते हुए नेता विपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल को लेकर कल होने वाले ‘जेल भरो आंदोलन’ में दोनों दलों की सक्रिय भागीदारी रहेगी और दोनों दल आर्थिक और सामाजिक न्याय के लिए हर एजेंडे पर मिलकर काम करेंगे।नेता विपक्ष ने कहा कि 2 मई को कुरुक्षेत्र म बुलाई गई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बसपा प्रदेश कार्यकारिणी भी शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में गठबंधन के प्रारूप के अलावा खट्टर सरकार के कुशासन में राज्य के सामने जो चुनौतियां उभरकर सामने आई हंै उनपर भी गहन विमर्श होगा। उन्होंने एक बार फिर दोनों दलों के गठबंधन को ऐतिहासिक और प्रदेश की राजनीति में होने वाले बदलाव के लिए निर्णायक बताया।इनेलो वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसके अतिरिक्त दोनों दल गेहंू के इस सीजन में आग लगने के कारण किसानों का जो करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार पर्याप्त मुआवजा दे, इसको लेकर भी बैठक में चर्चा करेंगे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बाल यौन उत्पीडऩ के मामलों में हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए नेता विपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार इस कद्र असंवेदनशील हो चुकी है कि बाल अपराध को भी रोकने में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है । बैठक  में बाल-अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि कमेरे और किसान वर्ग की विचारधारा हमेशा से एक रही है जो शोषक, भ्रष्टाचारियों और सांप्रदायिक ताकतों के विरोध की है इसलिए इस प्राकृतिक गठबंधन के कारण भाजपा और कांग्रेस जैसे दलों का प्रदेश से जनाधार खिसकता नजर आ रहा है। जनता की आवाज बदलाव की है जिसको ये दोनों दल पचा नहीं पा रहे। इनेलो-बसपा गठबंधन को लेकर की जाने वाली अनाप-शनाप बयानबाजी को उन्होंने बौखलाहट बताया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD