Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोकतंत्र खतरे में है : मनमोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2018

Last updated on: Apr 29, 2018, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उनके शासन में लोकतंत्र’ खतरे में है। मनमोहन ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित जन-आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे लोकतांत्रिक संस्थान खतरे में हैं। संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है और कानून को नष्ट किया जा रहा है।” रैली में हजारों की तादाद कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक व अन्य लोग पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “हमारा लोकतंत्र खतरे में है और इसकी रक्षा के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।”सिंह ने कहा कि मोदी ने चार साल पहले सत्ता में आने के लिए जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा वह पूरे नहीं कर पाए। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “चार साल पहले देश के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे। लेकिन वे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए हैं।”उन्होंने कहा, “उन्होंने एक साल में दो करोड़ नौकरियां पैदा करने का वादा किया था। लेकिन सच्चाई यह है कि बेरोजगाई बढ़ रही है और युवा परेशान हैं। पढ़ाई के लिए कर्ज लेने वाले विद्यार्थी क्षुब्ध हैं कि नौकरियां नहीं मिलने पर वे कर्ज की अदायगी कैसे कर पाएंगे।”कृषि के क्षेत्र में छाए संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना करते हुए सिंह ने कहा,”मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व विपदा की स्थिति पैदा हो गई है। हमारे किसान सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।”पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, “सरकार किसान विरोधी है। किसान कर्ज के तले दबे हुए हैं और देश के कोने-कोने में कृषि ऋण माफ करने की मांग उठ रही है।”उन्होंने कहा, “ईंधन की कीमतों में इजाफा हो रहा है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव कम हैं। महंगाई से लोग बेहद परेशान हैं।”

 

Tags: Dr Manmohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD