Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. निर्मल सिंह ने पीडीडी, स्थानीय निकाय विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 28 Apr 2018

Last updated on: Apr 28, 2018, 00:00 IST

उपमुख्यमत्री डॉ. निर्मल सिंह ने आज बसोहली में पीडीडी तथा स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर इनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक में सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 3 वर्शों में पीडीडी की क्षमता को 10 एमवीए से 30 एमवीए तक बढ़ाया गया है तथा बसोहली में ट्रांसमिशन और वितरण सम्पर्क को मजबूत बनाकर ऊर्जा ढांचे के नवीनीकरण हेतु 30 करोड़ रु. मंजूर किये गये हैं। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में लागू की जा रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर भी बल दिया तथा सम्बंधित अधिकारियों से जमीनी स्तर पर कार्यों की नियमित निगरानी करने के लिए कहा। डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि बसोहली में 18 नये ट्रांसफार्मर लगाये जाएंगे तथा 11 केवी का 18 केएम डिस्ट्रब्यूशन लाईन तथा सामान्य डिस्ट्रीब्यूशन लाईन बिछाया जाएगा ताकि लोगों को 24 घंटे बिजली मिल सके। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सरकार ने पहले से ही धार महानपुर तथा करणवाडा के बीच 2 रिसिविंग स्टेशन लगाने के अतिरिक्त बसोहली, महानपुर तथा शीतलनगर में सब स्टेशनों के स्तर को बढ़ाने का दायित्व दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक घर को बिजली उपलब्ध करवाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है तथा सरकार प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के माध्यम से प्रत्येक घर को बिजली कनेक्षन देने के लिए लोगों के दरबाजे तक जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने यह घोशणा की कि मई 2019 से पहले इस योजना के अंतर्गत हर घर को बिजली दी जाएगी तथा बसोहली निर्वाचन क्षेत्र के लिए इस योजना के अंतर्गत 13.25 करोड़ रु. निर्धारित किये गये हैं। 

गर्मियों में ट्रांसफार्मरों की कमी को पूरा करने हेतु उपमुख्यमंत्री ने बसोहली में ट्रांसफार्मरों का भंडार बनाये रखने का सुझाव दिया ताकि दूर दराज के क्षेत्रों में किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिजली की कमी को पूरा किया जा सके। ईओ  एमसी बसोहली ने बैठक को जानकारी दी कि 166 आईएचएचएल के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बसोहली में 106 आईएचएचएल निर्माणाधीन है। इसके अतिरिक्त एडीसी बसोहली ने कहा कि बसोहली को 20 अक्तूबर 2019 तक खुले में शौच मुक्त बनाया जाएगा तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी प्रयास किये जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से छात्रों के मध्य एक सर्वेक्षण करने के लिए कहा और इस बात का पता लगाने के लिए कहा कि उनमें से कितने आईएचएचएल से वंचित हैं। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने बसोहली शहर का दौरा कर विभिन्न चालू कायों का निरीक्षण किया। उन्होंने सॉलिड लिक्यूड वेस्ट ट्रीटमैंट प्लांट के बारे में भी जानकारी ली जिसपर एडीसी ने बताया कि सॉलिड वेस्ट ट्रीटमैंट प्लांट के लिए रेहान गांव में भूमि चिन्हित की गई है।रेहान, मंडला, गगरोड, मंद्राखी, प्लाही, प्लाख, नगरोटा, धार जनखर तथा जनखर गांव के प्रतिनिधियों के अलावा ब्योपार मंडल के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए कठुआ के डीसी से शीघ्र ही तहसीलदार बसोहली से तहसीलदार महानपुर का पदभार सौंपने के निर्देश दिये क्योंकि तहसीलदार बसोहली का पद कुछ समय से खाली है जिसके कारण लोगों को असुविधा हो रही है। ईएमएंडआरई के मुख्य अभियंता, एडीसी बसोहली,एसई कठुआ, एसडीपीओ, ईओ, अभियंता, नगर समाज सदस्य तथा ओएसडी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Dr Nirmal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD