Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जे.पी. नड्डा ने मॉनसून से पूर्व मच्छर जनित बीमारियों की राज्य स्तरीय प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की

सभी केन्द्रीय समर्थन का आश्वासन दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2018

Last updated on: Apr 27, 2018, 00:00 IST

आने वाले मॉनसून में डेंगू, मलेरिया, जेई, कालाजार, चिकनगुनिया, फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के प्रबंधन की प्रारंभिक तैयारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने मच्छर जनित बीमारियों की स्थिति और राज्यों की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने मच्छर जनित बीमारियों से प्रभावित 20 राज्यों – आंध्र प्रदेश, असम, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल – के प्रधान स्वास्थ्य सचिवों तथा मिशन निदेशकों के साथ संवाद किया। मॉनसून आगमन पर मच्छर जनित बीमारियों की संभावना को देखते हुए इस बारे में स्वास्थ्य सचिवों तथा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अग्रिम समीक्षा बैठक की गई।श्री जे.पी. नड्डा ने नैदानिक उपकरणों, औषधियों, जांच प्रयोगशालाओं, मानव शक्ति और धन की उपलब्धता की समीक्षा की। अनेक बीमारियों की रोकथाम में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए श्री नड्डा ने फोकस तरीके से और तेजी से आईईसी अभियान चलाने और इसे पूरे मॉनसून के दौरान जारी रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सलाह दी कि गुजरात तथा तमिलनाडु जैसे राज्यों के श्रेष्ठ व्यवहारों को अपनाना चाहिए।श्री नड्डा ने कहा कि स्रोत पहचान के लिए सक्रिय मामले के पाने और मच्छरों और कीड़े-मकोड़ों में कमी करने पर फोकस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगरानी प्रणालियों पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए। कारगर निगरानी इन बीमारियों से मुकाबला करने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने इन बीमारियों से प्रभावित जिलों के लिए विशेष रणनीति बनाने और कारगर सूक्ष्म योजना बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से अनुरोध किया कि वे व्यक्तिगत रूप से राज्य के प्रयासों को निर्देशित करें और उठाए जा रहे कदमों की निगरानी करें। उन्होंने राज्यों को आश्वासन दिया कि मच्छर जनित बीमारियों के प्रबंधन में राज्यों की क्षमता बढ़ाने में सभी आवश्यक समर्थन दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से आग्रह किया कि वे रिक्त पदों को भरें और बीमारी जनित क्षेत्रों में, जहां कहीं आवश्यक हो, वहां मानव संसाधनों की फिर से तैनाती करें। उन्होंने न केवल बीमारियों की रोकथाम बल्कि डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के प्रबंधन में अंतर क्षेत्रीय समन्वय के महत्व पर बल देते हुए अंतर क्षेत्रीय समन्वय को मजबूत बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में पीएमएवाई के अंतर्गत पक्का घर बनाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ समन्वय किया जाना चाहिए।   बैठक में श्री मनोज झालानी, एएस एंड एमडी, श्रीमती प्रमिला गुप्ता, डीजीएस, श्री विकास शील (जेएस) तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय मच्छर जनित बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) तथा राष्ट्रीय बीमारी नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD