Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

गेहूं की खरीद दौरान नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या - डायरैक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई

कहा, राज्य की मंडियों में करीब 90 लाख मीट्रक टन गेहूं की हुई खरीद

Listen to this article

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Apr 2018

Last updated on: Apr 25, 2018, 00:00 IST

डायरैक्टर फूड एंड सिविल सप्लाईआनंदिता मित्रा ने कहा कि पंजाब सरकार गेहूं के सीजन को सुचारु ढंग से सिरे चढ़ाने के लिए वचनबद्ध है तथा खरीद दौरान किसानों को अदायगी, लिफ्टिंग तथा बारदाने से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। वे आज होशियारपुर तथा गढ़शंकर की मंडियों में खरीद कार्यों का जायज़ा ले रहे थे। श्रीमती मित्रा ने कहा कि पंजाब की मंडियों में अलग-अलग खरीद एजेंसियों की ओर से 89 लाख, 64 हजार 198 मीट्रक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि खरीद की गई गेहूं में से पनग्रेन ने 20 लाख 48 हजार 629 मीट्रक टन, मार्कफैड ने 20 लाख 61 हजार 460 मीट्रक टन, पनसप ने 16 लाख 66 हजार 522 मीट्रक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन ने 12 लाख 69 हजार 373 मीट्रक टन, पंजाब एग्रो ने 9 लाख 22 हजार 600 मीट्रक टन, एफ.सी.आई ने 9 लाख 67 हजार 847 मीट्रक टन, जब कि व्यापारियों की ओर से प्राइवेट तौर पर 27 हजार 767 मीट्रक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। डायरैक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई ने कहा कि गत 25 अप्रैल के एक दिन की दोपहर 2 बजे तक तक पूरे राज्य की बनती अदायगी 1479.97 करोड़ रुपये की गई है, जब कि अब तक राज्य में खरीदी गई सारी गेहूं की कुल करीब 10856.66 करोड़ रुपये की अदायगी भी आढ़तियों को की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इस बार ट्रांसपोटेशन टैंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता लाते हुए राज्य में लोढि़ंग में पडऩे घाटे को पूरा करने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां समय पर गेहूं खरीदी जा रही है वहीं 48 घंटे के भीतर अदायगी भी यकीनी बनाई जा रही है। इस के अलावा बारदाने की भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा लिफ्टिंग भी समय पर यकीनी बनाई जा रही है। 

श्रीमती मित्रा ने कहा कि सरकार की ओर से अनाज के भंडार के लिए सभी प्रबंध किए गए है तथा अनाज भंडारण में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य की कुछ मंडियों में अनाज की सीधी चुकाई स्पैशले लगा कर भारती खाद्य निगम  को की जा रही है ताकि मंडियों में स्थान की समस्या न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गेहूं की खरीद के लिए किए गए प्रबंध उम्मीद के मुताबिक बढिय़ा है तथा सरकार की ओर से अलग अलग अधिकारियों को मंडियों में किसी भी तरह की समस्या नहीं आने देने को यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने होशियारपुर जिले की मंडियों में अब तक हुई 1 लाख 18 हजार 970 मीट्रक टन गेहूं की आमद में से गत सायं तक 1 लाख 17 हजार 893 मीट्रक टन की खरीद पर तसल्ली जताते हुए संबंधित एजेंसियों को लिफ्टिंग में तेजी लाने के लिए हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिले में 130 करोड़ रुपये (100 फीसदी) गेहूं की अदायगी भी आढ़तियों को कर दी गई है जब कि करीब 70 फीसदी लिफ्टिंग भी यकीनी बना ली गई है। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिशनर (ज) श्रीमती अनुपम कलेर, एसडीएम होशियारपुर श्री जतिंदर जोरवाल, एसडीएम गढ़शंकर श्री हरदीप सिंह घालीवाल, डी.एफ.एस.सी श्रीमती रजनीश कौर तथा जिला मंडी अफसर श्री राज कुमार के अलावा अलग अलग खरीद एजेंसियों के अधिकारी व आढ़ती मौजूद थे।

 

Tags: MIX PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD