Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नितिन गडकरी ने अधिकारियों को सभी एसटीपी परियोजनाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2018

Last updated on: Apr 24, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, सड़क परिवहन और शिपिंग मंत्री नितिन गडकरी ने कल नई दिल्ली में बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल में चल रही एसटीपी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) के वरिष्ठ अधिकारियों तथा ठेकेदारों को संबोधित करते हुए निर्देश दिया कि इन राज्यों में स्वीकृत सभी परियोजनाएं जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।बिहार में स्वीकृत 20 एसटीपी परियोजनाएं है। 11 परियोजनाएं पटना में है और बक्सर, बाढ, मोकामा, नौगछिया, सुलतानगंज, हाजीपुर, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में 1-1 एसटीपी परियोजना है। राज्य में 2035 तक 606 एमएलडी नालों का गंदा पानी होगा। वर्तमान गंदा पानी शोधन क्षमता 124 एमएलडी है। स्वीकृत परियोजनाओं से गंदा पानी शोधन क्षमता में 538 एमएलडी की वृद्धि होगी। 216 एमएलडी क्षमता की परियोजाएं जारी हैं और 322 एमएलडी क्षमता की परियोजनाएं निविदा के चरणों में है। पटना में 3237.69 करोड़ रुपये की 11 एसटीपी परियोजनाएं कुल 305 एमएलडी शोधन क्षमता का सृजन करेगी और 1140.26 किलोमीटर की सिवरेज लाइने बिछाएंगी। 2035 तक पटना शहर पर गंदे जल का बोझ 320 एमएलडी हो जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर पटना में गंगा नदी में नालों का गंदा पानी नहीं गिरेगा। यह परियोजनाएं यह सुनिश्चित करेगी कि पटना में गंगा नदी में गंदा पानी न जाए और शहर के हरेक घरों तक सीवर लाइन पहुंचे। चालू वर्ष में दानापुर, फुलवाली शरीफ, सोनपुर, छपरा, फतुहा, बाख्तियारपुर, बरौनी और कहलगांव में एसटीपी परियोजनाएं शुरू की जाएगी।

पश्चिम बंगाल में गायेसपुर, कल्याणी, हलीशहर, भाटपाडा, बैरकपुर, बज-बज, बेरहमपुर, नबदीप, कमरहातिम, बड़ा नगर, हावड़ा, बेली और कोलकाता में 13 स्वीकृत एसटीपी परियोजनाएं है। राज्य में 2035 तक 1638 एमएलडी गंदे पानी का सृजन होगा। गंदे पानी की वर्तमा शोधन क्षमता 548 एमएलडी है। स्वीकृत परियोजनाओं से गंदा पानी शोधन क्षमता 295 एमएलडी बढ़ेगी। 80 एमएलडी क्षमता की परियोजनाएं चल रही है और 215 एमएलडी क्षमता की परियोजनाएं निविंदा प्रक्रिया में है। झारखंड में 2 स्वीकृत एसटीपी परियोजनाएं साहिबगंज और राजमहल में हैं। राज्य में 2035 तक 16 एमएलडी गंदा पानी होगा। साहिबगंज की जारी परियोजना की शोधन क्षमता 12 एमएलडी है जबकि राजमहल परियोजना की क्षमता 3.5 एमएलडी है और यह निविंदा प्रक्रिया में है।गंगा के किनारे 39 घाटों और शमशान स्थल परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से सभी परियोजनाएं अक्टूबर, 2018 तक पूरी करने को कहा गया है। इसके अतिरिक्त गंगा के किनारे बिहार की 37 प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाईयों और पश्चिम बंगाल की 41 औद्योगिक इकाईयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इन दोनों राज्यों में 40 औद्योगिक इकाईयों ने मानकों का पालन किया है। 9 इकाईयां बंद कर दी गई है। 10 इकाईयों को बंदी नोटिस जारी किया गया है और 19 इकाईयों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।श्री गडकरी ने केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के साथ मासिक पत्रिका नामिमे गंगे के फरवरी-मार्च, 2018 अंक का विमोचन किया और आशा व्यक्ति की कि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के प्रधानमंत्री और सरकार के सपनों को साकार करने में सभी हितधारक श्रेष्ठ प्रयास करेगे।

 

Tags: Nitin Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD