Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा से तोड़ा नाता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 21 Apr 2018

Last updated on: Apr 21, 2018, 00:00 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने यहां शनिवार को भाजपा के साथ अपने संबंधों को तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह भविष्य में किसी भी पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। पटना में ‘राष्ट्रमंच’ के पहले अधिवेशन को संबोधित करते हुए सिन्हा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि संसद का बजट सत्र सरकार के लोगों ने नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही थी, इस कारण सत्तारूढ़ पार्टी ने सदन में व्यवधान डाला। चुनाव आयोग जैसे निष्पक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार का दबाव रहने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता जिस तरह चुनाव आयोग ने रद्द की थी, उस पर उच्च न्यायालय को रोक लगानी पड़ी। उन्होंने राष्ट्रमंच को गैर राजनीतिक संगठन बताते हुए कहा कि इस मंच का राजनीति से कोई मतलब नहीं है लेकिन इसमें शामिल लोग देश में लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति पर हम लोग चुप रह तो आनेवाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्रालय का दायित्व संभालने वाले सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो, आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियां भी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। ऐसी स्थिति देश के लिए ठीक नहीं है। पटना में हुए इस ‘राष्ट्रमंच’ अधिवेशन में भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा, जद(यू) के उदय नारायण चौधरी समेत कांग्रेस की रेणुका चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और आशुतोष व सपा नेता शामिल रहे।

 

Tags: Yashwant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD