Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार खेल निकायों में बेहतर प्रबंधन और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है : कर्नल राज्यवर्द्धन राठौर

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Apr 2018

Last updated on: Apr 19, 2018, 00:00 IST

युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्द्धन राठौर ने खेल निकायों में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ‘क्लीन स्पोर्ट्स’ सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का एक समूह ही नहीं तैयार किया जा रहा है, बल्कि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सरकार खेल प्रशिक्षकों का एक कोच बैंक भी तैयार कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष डॉ थॉमस बच के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति, एशियाई ओलंपिक परिषद और आईओए का एक प्रतिनिधिमंडल आज खेल मंत्री से मिला। घंटे भर चली मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों ने खेलों के संवर्द्धन और विकास, बेहतर प्रबंधन और अंतर्राष्ट्रीय खेल निकायों से रिश्ते और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा की। कर्नल राज्यवर्द्धन राठौर ने खेल को एक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के लिए निचले स्तर पर खेलों से लोगों को जोड़ने के लिए सरकार द्वारा की गई कोशिशों के बारे में आगंतुक प्रतिनिधिमंडल को बताया। इस संबंध में उन्होंने हाल ही में संपन्न स्कूल खेल ‘खेलो इंडिया’ का जिक्र किया जिसका उद्देश्य बचपन में ही खेल प्रतिभाओं की पहचान करना था। उन्होंने कहा कि ऐसी ही खेल प्रतियोगिताएं कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित की जाएंगी। खेल निकायों में बेहतर प्रबंधन की अहमियत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय खेल संघों के कामकाज में पारदर्शिता लाने, प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन और खेल निकायों के लिए जारी सरकारी राशि के बेहतर इस्तेमाल की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की मदद से खेल संहिता तैयार की है। 

उन्होंने कहा कि सरकार मैदान के अंदर और बाहर के प्रदर्शन के लिए खेल संघों को जवाबदेह बनाने की हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार देश में खेल के विकास और संवर्द्धन के लिए सभी सुविधाएं और जरूरी कोष उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नल राज्यवर्द्धन राठौर ने यह भी कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ एक सफल कार्यक्रम है और सरकार खेलों के लिए भारत को एक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने खासतौर पर जोर देते हुए कहा कि उनका मंत्रालय खेल से जुड़ी संपत्ति के बेजा इस्तेमाल और खेल में धोखाधड़ी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।  अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष डॉ थॉमस बच ने खेलों में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन लाने के सरकार के कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईओसी खुश है कि ‘क्लीन स्पोर्ट्स’ पर सरकार की विशेष नज़र है। उन्होंने सरकार, आईओसी, आईओए और ओसीए के प्रतिनिधियों से एक 4 सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव भी दिया जो भारत में खेलों के विकास के लिए सुझाव देगी।भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री नरिंदर बत्रा ने सरकार को बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता, और खेल संहिता लागू करने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि बेहतर प्रबंधन के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD