Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नईम अख्तर ने जम्मू में प्रमुख परियोजनाओं के कार्यों का जायजा लिया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 12 Apr 2018

Last updated on: Apr 12, 2018, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज जम्मू शहर में पीडब्ल्युडी विभाग तथा जम्मू व कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं का जायज़ा लिया। केपीसीसी के प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक, पीडब्ल्युडी के मुख्य अभियंता, कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के उपकुलपति, विभाग के कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अभियंता दौरे के दौरान मंत्री के साथ थे। मंत्री ने गंगयाल में 22.17 करोड़ रु. की राशि से बनाये जाने वाले 100 बिस्तर वाले राजीव गांधी मेमोरियल अस्पताल के चालु निर्माण कार्य का जायज़ा लिया तथा उन्हें बताया गया कि इसे 2019 के अंत तक पूरा किया जाएगा। गांधीनगर में 50 करोड़ रु. की लागत से बनाये जाने वाले 200 बिस्तर वाले राजकीय मातृत्व अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने अभियंताओं को इस वर्श के जून तक षेश कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिये।मंत्री ने एमएएम कालेज में 3.38 करोड़ रु. की लागत वाले स्कूल आफ हिम्युनिटीज़ एंड लिबरल आर्टस भवन का निरीक्षण भी किया। मंत्री को बताया गया कि यह भवन शीघ्र ही विश्वविद्यालय अधिकारियों को सोंपा जाएगा। मंत्री ने बीसीए विभाग के नवनिर्मित कम्पलैक्स का निरीक्षण भी किया जिसे जेकेपीसीसी द्वारा 7.49 करोड़ की राशि से बनाया गया है। उन्होंने राजकीय महिला कालेज गांधीनगर में 4.46 करोड़ की लागत वाले स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, टेकनालोजी तथा कम्पयूटर टेकनालोजी कल्सटर विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। इसके उपरांत मंत्री ने राजकीय चिकित्सा कालेज तथा राजकीय डैंटल कालेज जम्मू में महिला होस्टल ब्लाक में कार्यान्वित किये जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली तथा अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिये।

 

Tags: Naeem Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD