षिक्षा, पर्यटन तथा तकनीकी षिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी ने जम्मू षहर में कलस्टर विष्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कालेजों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा कार्यान्वित किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा हेतु आज आयोजित एक बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को जम्मू षहर के विभिन्न कालेजों के सभी चालू विकास कार्यों को पूरा करने हेतु उत्साह एवं सम्पर्ण भाव से कार्य करने के निर्देष दिये। उच्च षिक्षा के प्रमुख सचिव, कलस्टर विष्वविद्यालय जम्मू के उपकुलपति, जेकेपीसीसी के एमडी, आरएंडबी के मुख्य अभियंता, एक्सीयन आरएंडबी, एक्सीयन पीएचई, एक्सीयन खेल परिशद, योजना संयुक्त निदेषक, विभिन्न कालेजों के पिं्रसिपलों के अतिरिक्त अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।बैठक में मंत्री को एमएएम कालेज, साइंस कालेज, कामर्स कालेज, गांधीनगर कालेज, पलौडा कालेज तथा अन्यों सहित विभिन्न कालेजों मे किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इन्हें षीघ्र ही छात्रों के लिए बहाल किया जायेगा।
मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को देखरेख कार्य में तेजी लाने तथा कार्य में आगे की देरी से बचने के लिए एक सप्ताह के भीतर रिर्पोअ तैयार करने के निर्देष दिये। उन्होंने सभागार के कार्य को पूरा करने के लिए तालमेल से कार्य करने के निर्देष भी दिये तथा इसकी समाप्ति के लिए सितम्बर 2018 तक की समय सीमा भी निर्धारित की।इसी तरह मंत्री ने अधिकारियों को एमएएम कालेज जम्मू में भी साइंस ब्लाक के विकास कार्य का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण करने के निर्देष दिये।महिला कालेज गांधीनगर में जलकी्रडा ढांचे के निर्माण हेतु अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि जल क्रीडा के लिए निविदा प्रक्रिया तैयार की जा चुकी है तथा षीघ्र ही कार्य षुरू किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कई अन्य परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त मंत्री ने अधिकारियों को कलस्टर विष्वविद्यालय जम्मू के विभिन्न कालेजों की और जाने वाली सडकों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देष भी दिये।