Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एक भी गांव में एक भी बच्चा बिना टीके के न रहे : जगत प्रकाश नड्डा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Apr 2018

Last updated on: Apr 11, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को कहा कि उनकी सुरकार यह सुनिश्चित करवाना चाहती है कि देश में किसी भी गांव में कोई बच्चा ऐसा न हो जो टीकाकरण की सुविधा से वंचित हो। स्वास्थ्य मंत्री यहां मातृत्व, नवजात, शिशु स्वास्थ्य के लिए साझेदारी (पीएमएमसीएच) के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में यूनिसेफ की गुडविल ब्रांड एंबेसडर व अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं। वह यहां साझेदार मंच 2018 के आगाज पर आयोचित पैनल परिचर्चा में हिस्सा लेने आई थीं।परिचर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस मौके पर कहा कि देश में महिलाओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाने के लिए वह सभी विकासपरक साझेदारी को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा, "देश में हर जगह महिलाओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाना सरकार की प्रतिबद्धता है, खास तौर से सुरक्षित प्रसव की सुविधा देश के कोने-कोने में उपलब्ध होनी चाहिए।" स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत अब पोलियोमुक्त देश है और इसी तरह 2025 तक देश से क्षयरोग का उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने मिशन इंद्रधुनष का जिक्र किया और कहा कि इस कार्यक्रम के तहत देशभर एक-एक बच्चे का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मंत्री ने कहा, "देश में ऐसा कोई गांव न हो जहां किसी बच्चे का टीकाकरण न हुआ हो।"परिचर्चा के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने भी कहा कि दुनिया में कोई भी बच्चा शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा से वंचित न हो।उन्होंने समाज में नारीशक्ति के सम्मान की बात की और कहा कि परिवार में माता-पिता को अपने बेटे को सिखाना चाहिए कि वे महिलाओं का सम्मान करें।परिचर्चा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "हमारी सरकार महिला, बच्चों, किशोर और किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्ता, समानता और गरिमा के साथ देश की सभी महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।"उन्होंने कहा कि लोक-शिक्षण, लोक-जागरण, लोक-सेवा, और लोक-सहभागिता के बिना कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सुरक्षित प्रसव के लिए देशभर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लेबर रूम बनवाए गए हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD