Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

राबड़ी देवी आवास की सुरक्षा कटौती से भड़के तेजस्वी प्रसाद, सुरक्षा लेने से किया इंकार

तेजस्वी प्रसाद यादव
तेजस्वी प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 11 Apr 2018

Last updated on: Apr 11, 2018, 00:00 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के आवास की सुरक्षा घटाए जाने से उनके पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद सहित राजद के कार्यकर्ता नाराज हैं। राजद के विधायक भी अपनी सुरक्षा वापस करने का मन बना रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि लालू प्रसाद के परिवार की सुरक्षा न बढ़ाई गई है और न घटाई गई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राबड़ी आवास पर तैनात बिहार सैन्य बल के कमांडो को वापस मुख्यालय बुला लिया गया है। इससे नाराज लालू प्रसाद के पुत्र व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और राबड़ी देवी ने अंगरक्षक की सेवाएं लेने से इंकार कर दिया और बुधवार की सुबह आए सुरक्षागार्ड को वापस लौटा दिया गया। इसके साथ ही राजद के विधायक और विधान पार्षदों ने भी सुरक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया है। राजद के विधायक भोला यादव ने कहा कि अब राजद के कार्यकर्ता ही आवास की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी साजिश है। जनता यह साजिश देख रही है। हम सारी सुविधाएं और सारे सुरक्षाकर्मी लौटा रहे हैं। हम जनता के भरोसे रहेंगे। जनता हमारी सुरक्षा करेगी। राजद के कार्यकर्ता हमारी सुरक्षा करेंगे।"

इधर, पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बच्चू सिंह मीना ने कहा कि लालू परिवार के किसी भी सदस्य की न ही सुरक्षा बढ़ाई गई है और न ही हटाई गई। जिनके नाम से सुरक्षा गार्ड की तैनात की जाती है, उनकी अनुपस्थिति में वे सुरक्षाकर्मी स्वत: अपने स्थान पर वापस हो जाते हैं।इस बीच, जद (यू) के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जेल में हैं, अब उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी तो वापस होंगे ही। इधर, तेजस्वी ने मंगलवार की रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा, "विगत 10 महीने से सुरक्षा की श्रेणी निर्धारित करने और बढ़ाने के लिए अनेकों बार नीतीश कुमार के अधीन गृह विभाग को लिखा लेकिन इष्र्यावश बहाने दर बहाने नीतीश कुमार बढ़ाने की बजाय इसमें कटौती कर रहे हैं। आज सीबीआई की पूछताछ के बाद नीतीश कुमार ने तुरंत हाउस गार्ड्स को हटाने का आदेश दिया है।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने सुरक्षा वापस करने की बात करते हुए लिखा, "राबड़ी देवी जी पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से प्राप्त सुरक्षा, मेरे भाई (तेजप्रताप) को विधायक के नाते और मुझे नेता प्रतिपक्ष के नाते प्राप्त सुरक्षा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वापस सौंप रही हैं ताकि वो तुच्छ ईष्र्यालु कार्य छोड़ सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।"

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD