Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

घायल बच्चों का कुशलक्षेम जानने के लिये मुख्यमंत्री ने किया नूरपुर तथा पठानकोट अस्पतालों का दौरा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नूरपुर, पठानकोट , 10 Apr 2018

Last updated on: Apr 10, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कांगड़ा ज़िले के नूरपुर के समीप सोमवार को हुई बस दुर्घटना में घायल बच्चों से मिलने नागरिक अस्पताल नूरपुर तथा अमनदीप नागरिक अस्पताल पठानकोट पहुंचे। नूरपुर अस्पताल में चार बच्चों को जबकि अमनदीप अस्पताल पठानकोट में सात घायल बच्चों को दाखिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल 10 वर्षीय बालक रणवीर की बहादुरी तथा हौंसले की भी सराहना की, जो दुर्घटना स्थल से सड़क तक पहुंचा और लोगों को इस दुर्घटना की सूचना दी।इस दुर्भाग्यपूर्ण बस हादसे में कुल 23 बच्चों में 12 लड़के व 11 लड़कियां सहित चार अन्यों ने अपने प्राण गवाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के हादसे न हो, इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र ही सुझावों के लिए एक समिति का गठन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस स्कूल बस में घायल हुए बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। 

उन्होंने बच्चों के सर्वश्रेष्ठ उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए और कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो बच्चों अन्य अस्पताल में भेजा जाए और सरकार उपचार के सभी खर्चों का वहन करेगी।श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं न हां, इसके लिए सभी ऐतिहाती कदम उठाए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की घड़ी में उन परिवारों के साथ हैं, जिनके बच्चों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्राण गवाएं हैं।श्री जय राम ठाकुर ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, सांसद श्री शांता कुमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री किशन कपूर, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री श्रीमती सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री विपिन सिंह परमार तथा विधायक श्री राकेश पठानिया भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD