Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेपाल की स्थिरता में भारत का स्थायी हित : राम नाथ कोविंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2018

Last updated on: Apr 07, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रपति भवन में नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और उनकी पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि भारत नेपाल की स्थिरता और आर्थिक समृद्धि का ध्यान रखते हुए उसकी (नेपाल) प्राथमिकताओं के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए तैयार है, क्योंकि नेपाल की स्थिरता में भारत का स्थायी हित है। फरवरी में दोबारा सत्ता में लौटने के बाद ओली का यह पहला भारत दौरा है। दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। ओली का स्वागत करने के बाद राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "भारत का हित नेपाल की स्थिरता और आर्थिक समृद्धि में है। नेपाल की प्राथमिकता के आधार पर भारत नेपाल के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।"दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंधों की सराहना करते हुए कोविंद ने कहा, "भारत और नेपाल के बीच जैसा मित्रतापूर्ण और सहयोगात्मक संबंध है, वैसा दुनिया के दूसरे देशों में नहीं है। उच्च राजनीतिक स्तर पर नियमित रूप से आवागमन उस प्राथमिकता को दर्शाता है, जिसे हम हमारी विशेष साझेदारी से जोड़ते हैं।"ओली ने इस सराहना पर कहा कि उनकी सरकार ने भारत जैसे दोस्त को प्राथमिकता दी है, जिसने उनके देश को गरीबी से लड़ने में मदद की है। 

उन्होंने कहा, "मित्रता बेहद महत्वपूर्ण है। हमने गरीबी उन्मूलन, जीवन स्तर सुधारने के उद्देश्य के साथ हमारी दोस्ती विकसित की है। हमारी मित्रता ऐतिहासिक, नवीनीकृत, विकसित और बहुत लाभदायी है। आगे की ओर देख रहा और पीछे की ओर नहीं देख रहा।"ओली का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "हमें विश्वास है कि उनके बुद्धिमत्तापूर्ण नेतृत्व में नेपाल अपने लोगों के लिए तेजी से सामाजिक -आर्थिक परिवर्तन का एक नया ढर्रा तैयार करेगा।"भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए ओली और उनकी पत्नी राधिका शाक्य राष्ट्रपति भवन जाने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। तनावपूर्ण संबंधों के बीच ओली की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पत्नी व 54 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र की ओर से ज्यादा से ज्यादा निवेश की इच्छा लिए यहां पहुंचे हैं। ओली ने दौरे के पहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की और नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न आयामों पर चर्चा पर की। 

 

Tags: Ram Nath Kovind , KP Sharma Oli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD