Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राम विलास पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो के क्रियाकलापों की समीक्षा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2018

Last updated on: Apr 05, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान की अध्यक्षता में मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक आज यहां संसदीय सौध में हुई। बैठक में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी, सांसद और मंत्रालय से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। राम विलास पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के क्रियाकलापों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों के आसानी से निवारण के लिए एक तंत्र बनाने, अनिवार्य प्रमाणीकरण, प्रचार और आपसी संवाद से जुड़े विभिन्न अन्य उपायों पर जोर दिया। श्री पासवान ने नये बीआईएस कानून, 2016 के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। समिति के सदस्यों ने बीआईएस के प्रमुख क्रियाकलापों में सुधार जैसे मानकों के निरूपण, प्रमाणन, हॉलमार्किंग, प्रयोगशाला परीक्षण, उपभोक्ता मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग आदि से जुड़े मुद्दों के बारे में चर्चा की। इससे पहले बीआईएस के महानिदेशक ने समिति के समक्ष अपने क्रियाकलापों और बीआईएस द्वारा पहचाने गए नये क्षेत्रों के बारे में विस्तार से प्रस्तुति दी।बीआईएस मानकीकरण और समनुरूपता आकलन के जरिए सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं प्रदान करकेः उपभोक्ताओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी खतरों को कम करके; पर्यावरण की रक्षा, निर्यात को बढ़ावा और एवज में आयात; किस्मों के प्रसार पर नियंत्रण करके राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचा रहा है। 

बीआईएस की मानक और प्रमाणीकरण योजना उपभोक्ताओं और उद्योग को लाभ देने के अलावा विभिन्न सार्वजनिक नीतियों खासतौर से उत्पाद की सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, इमारत और निर्माण आदि के क्षेत्रों में भी सहायक सिद्ध हुई है। हाल के वर्षों में बीआईएस ने स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, मेक-इन-इंडिया और मानकीकरण और प्रमाणीकरण के जरिए व्यवसाय में सुगमता जैसी विभिन्न राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और अन्य सरकारी पहलों की दिशा में कार्य किया है। मानक विकास में बीआईएस ने टेक्नोलॉजी में बदलाव और उसके नवीनीकरण, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति और व्यापार को सरल बनाने के मुद्दों को निपटाया है। समनुरूपता आकलन के क्षेत्र में बीआईएस प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। बैठक में श्री राम प्रसाद सरमा (लोकसभा सांसद), रमेश चंदर कौशिक (लोकसभा सांसद) और श्री बलविंदर सिंह भुंडर (राज्यसभा सांसद) ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Ram Vilas Paswan , CR Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD