राज्यपाल एन एन वोहरा ने आज राजभवन में अगस्त 2008 में सरकार तथा श्री अमरनाथजी यात्रा संघर्श समिति के बीच समझौते की विभिन्न वस्तुओं की वर्तमान कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।श्री अमरनाथजी यात्रा संघर्श समिति के प्रतिनिधी ब्रिगेडियर (सेवानिवृत) सुचेत सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, मंडलायुक्त जम्मू हेम्मत कुमार शर्मा तथा आईजीपी जम्मू डॉ एसडी सिंह बैठक में उपस्थित थे।समीक्षा मामलों में आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापिस लेने, मृतकों के रिश्तेदारों के लिए राहत भुगतान, मृतको के परिवारों में से तथा आंदोलन के दौरान विकलांग हुए उन लोगों में से किसी एक सदस्य के लिए नीजि क्षेत्र में रोजगार पाने हेतु 1 करोड रु की कापर्स का निर्माण शामिल है। राज्यपाल ने मंडलायुक्त तथा आईजीपी को समझौते के विभिन्न तत्वों को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रतिक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा 24 अप्रैल 2018 तक एक अनुपालन रिपोर्ट मांगी।