ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कानून एवं न्याय मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि टूटे फूटे घरों में रहने वाले सभी ग्रामीण लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ स्वच्छ तथा पक्के घर उपलब्ध करवाने के उददेश्य के साथ ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री" /> ग्रामीण विकास विभाग पीएमएवाई के अंतर्गत 12456 घरों का निर्माण कर रहा है, 304 को पूरा किया गया है- अब्दुल हक खान
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ग्रामीण विकास विभाग पीएमएवाई के अंतर्गत 12456 घरों का निर्माण कर रहा है, 304 को पूरा किया गया है- अब्दुल हक खान

इस वर्ष की जुलाई तक जम्मू कश्मीर को ओडीएफ घोषित किया जाएगा, अब तक 4.17 लाख आईएचएचएम बनाये गये हैं

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 03 Apr 2018

Last updated on: Apr 03, 2018, 00:00 IST

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कानून एवं न्याय मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि टूटे फूटे घरों में रहने वाले सभी ग्रामीण लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ स्वच्छ तथा पक्के घर उपलब्ध करवाने के उददेश्य के साथ ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना के अतर्गत 12456 घरों का निर्माण कर रहा है।मंत्री ने यह बात पीएमएवाई, मनरेगा, तथा स्वच्छ भारत अभियान सहित विभिन्न केन्द्रीय योजनाओें को पूरा करने की समीक्षा हेतु आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।ग्रामीण विकास के अतिरिक्त सचिव राकेश बडयाल, आरडीडी निदेशक आर.के. भटट, ग्रामीण स्वच्छता निदेशक नजीर अहमद, संयुक्त निदेशक (वित्त) शब्बीर अहमद, एसई (आरडीडी जम्मू) बलबीर सिंह, सम्बंधित एसीडी, बीडीओ, डीपीओ तथा विभिन्न जिलों के अन्य वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।मंत्री को जानकारी दी गई कि पीएमएवाई के अतर्गत विभाग ने 38772 घरों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें से 12456 पर कार्य चल रहा है जबकि 304 को पहले से ही पूरा किया जा चुका है।अब्दुल हक ने पंचायतों तथा ब्लाकों के क्षेत्रीय स्टाफ के साथ बातचीत कर उनकी अधिकार पंचायतों में योजना को पूरा करने की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों पर कार्य में तेजी लाने पर बल दिया ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके।मंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग के लोगों के रहन सहन में सुधार लाने तथा उन्हें सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्का घर उपलब्ध करवाने हेतु वचनबद्ध है।उन्होंने कहा कि सरकार एसडीएम के अभिसरण में घर के निर्माण के लिए 1.30 लाख तथा इसके साथ ही लैटरिंग के निर्माण हेतु 12000 रु. की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है।स्वच्छ भारत मिषन के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य को अक्तूबर 2018 के निर्धारित लक्ष्य के पहले खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोशित किया जाएगा।मंत्री को बताया गया कि विभाग ने मार्च 2018 तक 4.17 लाख आईएचएचएल तथा 110 समुदायिक स्वच्छता परिसरों का निर्माण किया है।मंत्री ने आरडीडी की विभिन्न विंगों के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के अतिरिक्त समय पर लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु मिलकर कार्य करने के लिए कहा।

 

Tags: Abdul Haq Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD