Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अब्दुल हक खान ने 10 मार्च तक पीएमए के लाभार्थियों की नई सूची पूरी करने के लिए कहा

मुख्यमंत्री प्रतिबद्धता के तहत 31 मार्च तक काम पूरा करने के अधिकारियों से कहा

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 03 Mar 2018

Last updated on: Mar 03, 2018, 00:00 IST

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विधिएवं न्याय मंत्री अब्दुल हक खान ने शनिवार को ग्रामीण विकास के अधिकारियों को 10 मार्च तक शेष लाभार्थियों की नई सूची को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।मंत्री ने ये निर्देश पीएमएवाई तथा मुख्यमंत्री के जन पहुंच कार्यक्रम के दौरान जनता के दरबार में किए गए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए कही।बैठक में निदेशक ग्रामीण विकास जम्मू आरके भट, निदेषक ग्रामीण स्वच्छता नजीर अहमद, अतिरिक्त सचिव राकेश बनियाल, अधीक्षक अभियंता जम्मू बलबीर सिंह, एसीडी और विभिन्न जिलों के कार्यकारी अभियंताओं और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि 10 मार्च तक सूचर से बाहर रह गए परिवारों को शामिल करने के लिए ताजा सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा ताकि इसे अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा सके। मंत्री ने अधिकारियों को पीएमएई के तहत 2016-17 के लक्ष्य को इस महीने के अंत तक और 2017-18 के लक्ष्य को 31 मई तक पूरा कर पूरा करने का निर्देष दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पीएमएवाई के तहत 2022 तक सभी के लिए आवास प्रदान करने का इरादा रखती है और कहा कि सरकार निर्धारित समय के भीतर मार्च, 2019 तक राज्य की सभी स्थानीय आबादी को आवास सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर रही है।अब्दुल हक ने जन पहुंच कार्यक्रम के दौरान जनता दरबार में मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता पर विभाग द्वारा उठाए गए कार्यों की भी समीक्षा की।मंत्री को बताया गया कि सभी जिलों में काम चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को इस महीने के अंत तक इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए काम की गति में तेजी लाने के निर्देष दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार सभी परियोजनाओं को समय-समय पर पूरा करने के लिए उदार निधि प्रदान करेगी।अतिरिक्त उत्साह के साथ काम करने के लिए अधिकारियों पर बल देते हुए, उन्होंने संबंधित परियोजना रिपोर्टों (डीपीआर) और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूराकरने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया ताकि सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने जन शिकायतों का समय पर निपटान करने की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन किया जा सके।

 

Tags: Abdul Haq Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD