Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

आईपीएल में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर : राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला
राजीव शुक्ला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2018

Last updated on: Mar 28, 2018, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बुधवार को कहा कि बॉल टेम्परिंग विवाद में दोषी पाए गए आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेलेंगे। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने मंगलवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन कर स्मिथ और वार्नर के अलावा कैमरून बेनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग का दोषी पाया था। सीए द्वारा इस मामले में की गई जांच में इन तीनों खिलाड़ियों को बोर्ड की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3.5 का दोषी पाया गया था। राजीव शुक्ला ने कहा, "हम क्रिकेट आस्ट्रेलिया के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने अब स्मिथ और वार्नर को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने फैसला लिया है कि आईपीएल के इस सीजन में यह दोनों खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। हम दोनों फ्रेंचाइजी को इन दोनों खिलाड़ियों का विकल्प चुनने का मौका देंगे। इस आईपीएल सीजन में यह दोनों खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।"

आस्ट्रेलिया मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीए ने इन दोनों खिलाड़ियों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सीए ने बॉल टैम्परिंग विवाद में शामिल स्मिथ और वार्नर को दोषी पाए जाने के बाद उन पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है, वहीं इस विवाद में शामिल सलामी बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।स्मिथ आईपीएल के इस सीजन में दो साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले थे, लेकिन इस विवाद के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। वार्नर को भी पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान नियुक्त किया था। बुधवार को वार्नर ने भी हैदराबाद की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। अब राजीव शुक्ला के बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत नहीं कर पाएंगे।

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD