Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

जिन्ना पर रुख स्पष्ट करे भाजपा : राजीव शुक्ला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2018

Last updated on: May 02, 2018, 00:00 IST

कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा से कहा कि वह पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना पर अपना रुख स्पष्ट करे। कांग्रेस ने सवाल किया कि भाजपा जिन्ना के बारे में आखिर क्या सोचती है, क्योंकि लालकृष्ण आडवाणी सहित उसके कुछ नेता उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा, “भाजपा को जिन्ना पर अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए.. आखिर वे जिन्ना के बारे में क्या सोचते हैं। उनके मार्गदर्शक और एक समय के सबसे कद्दावर नेता (लालकृष्ण) आडवाणी पाकिस्तान में जिन्ना के मकबरे पर जाकर मत्था टेक चुके हैं और उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।”उन्होंने कहा, “यहां तक कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह भी उन्हें देशभक्त कह चुके हैं और अपनी किताब में उन्होंने उनकी प्रशंसा की है। वह भी कराची गए थे और उन्होंने जिन्ना के मकबरे पर मत्था टेका था। उत्तर प्रदेश के एक मंत्री (एस.पी.मौर्य) भी उन्हें देशभक्त कह चुके हैं।”मौर्या की टिप्पणी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सतीश गौतम द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति को लिखे गए उस पत्र के विपरीत है, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय में लगाए गए जिन्ना के एक चित्र को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।शुक्ला ने कहा, “यदि वे जिन्ना को देशभक्त मानते हैं, तो उन्हें इसे स्पष्ट कर देना चाहिए। उन्हें राष्ट्र को बताना चाहिए कि जिन्ना को लेकर उनकी नीति क्या है।”उन्होंने कहा, “जिन्ना को लेकर कांग्रेस की नीति बिल्कुल स्पष्ट है -उन्होंने देश का बंटवारा किया, जो एक घातक परिणाम था। उन्हें राष्ट्र का बंटवारा नहीं करना चाहिए था। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू देश को एकजुट चाहते थे, लेकिन जिन्ना ने इसे तोड़ दिया।”

 

Tags: Rajiv Shukla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD