कृशि मंत्री गुलाम नबी लोन हंजूरा ने आज रामबन, डोडा तथा किष्तवाढ़ क्षेत्रों सहित चिनाब घाटी का 3 दिवसीय दौरा समाप्त किया, यहां पर उन्होंने क्षेत्रों में कृशि, सेरीकल्चर तथा कमांड एरिया डिवेल्पमेंट (सीएडी) विभागों द्वारा षुरू की गईं विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।दौरे के दौरान मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत लिये गये कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर जमीनी स्तर पर इन विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु उनके सुझाव लिये।दौरे के अंतिम दिवस पर मंत्री ने डोडा में किसान मेला सह कृशि प्रदर्शनी का उदघाटन किया तथा भद्रवाह में क्षेत्रीय दौरा किया।डोडा के विधायक, उपायुक्त, कृशि निदेशक जम्मू, कृशि, सेरीकल्चर, कमांड एरिया तथा अन्य विभागों के वरिश्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त क्षेत्र के किसान इस अवसर पर उपस्थित थे।किसान मेले में विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल स्थापित किये तथा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। पशुपालन, भेड़पालन, मछली पालन, बागवानी, कृशि, सेरीकल्चर, हस्तकला, हथकर्घा तथा समाज कल्याण विभागों के प्रतिनिधियों ने युवाओं से बातचीत कर उन्हें जनता के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्थानीय लोगों के लाभों की जानकारी दी।विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने भी भद्रवाह में मंत्री से भेंट कर उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। मंत्री ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी जायज मांगों पर प्राथमिकता से विचार करने का आश्वासन दिया। कुछ मामलों में उन्होंने सम्बंधितों को इन समस्याओं का तत्काल निवारण करने के निर्देश भी दिये।इसके उपरांत मंत्री ने किश्तवाढ़ में कृशि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभाग की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की।