वित्त, शिक्षा, श्रम एवं रोजगार मंत्री ने आज सुबह राजकीय महिला पीजी कॉलेज (जीपीजीसीडब्ल्यू), गांधीनगर में आठवें वार्षिक अंतरराज्यीय (उत्तरी क्षेत्र) प्रतियोगिता (सिल्वर रोलिंग ट्राफी) के अंतिम दौर का षुभारंभ किया।जम्मू व कश्मीर और देश के उत्तरी राज्य महाविद्यालय के प्रतियोगी, वर्ष 2010 में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा द्वारा स्थापित वार्षिक सिल्वर रोलिंग ट्राफी में भाग लेते हैं।शिक्षा मंत्री प्रमुख अतिथि थे जबकि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ असगर सामून सम्मापित अतिथि थे और निदेषक कालेज प्रोफेसर जेड ए चट ने प्रतियोगिता के अंतिम दौर के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। प्रोफेसर प्रो सतिन्दर सिंह नोडल प्रिंसिपल जीजीएम साइंस कॉलेज, नोडल प्रिंसिपल अमर सिंह कॉलेज श्रीनगर प्रो (डॉ) यास्मीन आशान सहित कॉलेज और राज्य विश्वविद्यालयों के संकाय भी उपस्थित थे।प्रतियोगिता के अंतिम दौर में ‘एक सफलता या असफलता को दोहराना’ विषय पर बहस हुई जिसका राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले शिक्षाविदों की एक टीम द्वारा विजेता का निर्णय किया गया। इससे पहले मेजबान कोलेज के प्रिसिंपल (डॉ) कौशल स्मोत्रा ने 2010 से प्रति वर्ष जीपीजीसीडब्ल्यू गांधी नगर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की गतिविधियों की जानकारी दी।