Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्य सरकार 2025 तक क्षयरोग को समाप्त करने के लिए वचनबद्धः जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऊना , 24 Mar 2018

Last updated on: Mar 24, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर आज ऊना में मुख्यमंत्री क्षयरोग निवारण योजना के अंतर्गत ‘क्षयरोग मुक्त हिमाचल अभियान’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य सरकार 2025 तक क्षयरोग का उन्मूलन करने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिये सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि किसी समय क्षयरोग को लाईलाज़ बीमारी माना जाता था, लेकिन उपयुक्त एवं समयबद्ध उपचार से अब इसका ईलाज़ संभव है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति सामाजिक लांछन व गल्त धारणा काफी हद तक समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि समाज से क्षयरोग के निवारण के लिये जागरूकता आवश्यक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षयरोग को पूरी तरह समाप्त करने के लिये विभाग को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो राज्य को क्षयरोग मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। उन्होंने क्षयरोग के उन्मूलन तथा इसे इतिहास बनाने के लिये विभाग को समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने को कहा।इस अवसर पर क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम पर एक लघु पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग कालेज के विद्यार्थियों को इस अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किए।स्वास्थ्य मंत्री श्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि राज्य सरकार क्षयरोग को 2025 तक राज्य से समाप्त करने के लिये कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ‘यूनाईट टू एंड टीबी’ (क्षयरोग का खात्मा करने के लिये एकजुट) है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोगों को क्षयरोग के लिये गुणात्मक चिकित्सा उपचार प्रदान करने में अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि क्षयरोग निवारण के लिये बजट में दो करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।स्वास्थ्य निदेशक डा. बलदेव ठाकुर ने स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस कार्यक्रम को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD