Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

केटलू-त्रेम्बला सड़क के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 1.80 करोड़ : सरवीण चौधरी

ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

शाहपुर (धर्मशाला) , 22 Mar 2018

Last updated on: Mar 22, 2018, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के केटलू-त्रेम्बला सड़क के सुधारीकरण पर 1.80 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। इससे इन गांव की करीब 1500 की आबादी को लाभ मिलेगा । वे आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अम्बाड़ी के केटलू में छिंज मेले के समापन अवसर पर बोल रहीं थी । इस दौरान उन्होंने कुश्ती अखाड़े को बेहतर बनाने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया है। गांवो में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, सिंचाई सुविधा, कृषि गतिविधियों एवं सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के मांगों एवं हितों का ध्यान रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जाएगा ताकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर मेलों का आयोजन किया जाता है जो समाज में समरसता और मेलजोल की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा किा प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अवसरों पर आयोजित होने वाले मेलों के आयोजनों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।चौधरी ने कहा कि गत वर्ष उन्हांने केटलू छिंज मेला मैदान में शॉपिंग कांपलेक्स इत्यादि के निर्माण के लिए 10 लाख दिया रुपये की धनराशी दी थी । जिसमें से अभी केवल दो लाख रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने शेष 8 लाख रुपए भी शीघ्र इस कार्य पर खर्च करने को कहा।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने छिंज मेले में सहयोग करने वालों को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान बड़ी माली के विजेता को त्रेम्बला गांव के ओंकार चौधरी ने 31 हजार रुपये, छोटी माली के लिए केटलू निवासी बुद्धि सिंह ने 11 हजार रुपये व तीसरी माली के लिए केटलू गांव के मूलराज वीवड़ा ने 4200 रुपये तथा दो गागर देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर छिंज मेला कमेटी के प्रधान कालीदास, अंबाड़ी के प्रधान कल्पना देवी, उप प्रधान विक्रम सिंह, रजोल के प्रधान इन्द्रजीत, उप प्रधान सुदर्शन कटोच, जगतम्बा देवी, दीपक अवस्थी, राकेश मनु, अश्वनी चौधरी, जीवन, अनिल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD