Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

समाज के कमज़ोर वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करना सरकार का लक्ष्य : विरेन्द्र कंवर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Mar 2018

Last updated on: Mar 22, 2018, 00:00 IST

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री विरेन्द्र कंवर ने कहा कि हम प्रदेश के ग्रामीण विकास के लिए आपसी समन्वय से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने ग्राम पंचातय के उप-प्रधान पद से अपना कार्य आरम्भ किया था और उस समय से मेरे दिमाग में समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए अनेक सुझाव है। ग्रामीण क्षेत्रों के बेहतरी के लिए सभी लोगों के कुछ सपने होते हैं। महात्मा गांधी की शिक्षाओं के अनुरूप जमीनी स्तर पर कार्य कर इन सभी सपनों को पूरा करने का यह उपयुक्त समय है।श्री विरेन्द्र कंवर आज हिपा में ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक व कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में विकास खण्ड अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कार्यक्रमों तथा योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए प्राप्त धनराशि को समय पर उपयोग करना चाहिए ताकि केन्द्र सरकार से धनराशि की अगली किश्त समय पर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा राज्य के लिए 407 करोड़ रुपये जारी किए जाने की सम्भावना है। उन्होंने अधिकारियों से कलस्टर स्तर पर योजना तैयार करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर 100 दिनों की योजना की प्रगति की अनुश्रवण के लिए पर्यवेक्षक अधिकृत किए जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों के प्रशिक्षण पर भी बल दिया ताकि उनके कौशल व ज्ञान में वृद्धि हो सके।उन्होंने कहा कि जलागम सरंक्षण प्रबन्धन, आजीविका मिशन पर बल दिया जाएगा ताकि ग्रामीण लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके। कर्मचारी व कामगारों को श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रदेश के अन्तिम छोर पर गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने की भी आवश्यकता है। इस तरह की बैठक विकास में तेजी लाने के लिए साल में दो बार आयोजित की जाएगी।  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित बजट में ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि किसी भी हितधारक द्वारा विभाग के कार्य में तेजी लाने के लिए दिए गए सुझावों व विचारों का स्वागत किया जाएगा।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव डॉ. आर.एन. बत्ता ने कहा कि विभाग के इंजीनियर कैडर का शीघ्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मनरेगा के अन्तर्गत किए गए कार्यों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। फसल कटाई के उपरान्त की सुविधाएं, आपदा प्रबन्धन, वर्षा-शालिका, ग्रामीण हाट और खाद्य पदार्थों व अन्य भण्डारण के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निदेशक श्री राकेश कंवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने इस अवसर पर विभाग की विभिन्न गतिविधियों बारे पॉवर पवांट प्रस्तुति भी दी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि वे गरीबी रेखा से नीचे नहीं हैं, तो उन्हें स्वेच्छा से अपना नाम बीपीएल सूची से हटाना चाहिए ताकि केवल पात्र लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक है तो ग्रामीण चुनौतियों की सही तरह से समझने के लिए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग प्रत्येक स्तर पर बेहतर कार्य कर रहा है, परन्तु इन कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। कई राज्यों ने हिमाचल की तुलना में केवल कुछ कार्य कर बड़े पुरस्कार प्राप्त किए है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी सफलता की कहानियां उजागर होनी चाहिए ताकि लोग बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हो सके। युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य मंत्री युवा आजीविका योजना को शीघ्र कार्यान्वित किया जाएगा। विभाग ने प्रिया सॉफटवेयर व ई-परिवार को आरम्भ कर ई-पंचायत की अवधारणा की भी शुरूआत की है।पशुपालन विभाग के निदेशक श्री एस.के. चौधरी, कृषि निदेशक डॉ. देस राज, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा पशु पालन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD