Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार 8-12 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू करेगी : राज्यवर्धन सिंह राठौर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Mar 2018

Last updated on: Mar 17, 2018, 00:00 IST

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण की अपार सफलता के बाद खेल मंत्रालय ने एक नई पहल के तहत 8 से 12 साल के बच्चों के लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत अंतिम रूप से चुने गए 500 बच्चों को सरकार आठ साल तक पांच लाख रुपये सालाना स्कॉलरशिप देगी। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शनिवार को यह बात समाचार चैनल सीएनएन न्यूज18 के एक कार्यक्रम में कही। एथेंस ओलम्पिक-2004 में निशानेबाजी में भारत को रजत पदक दिलाने वाले राठौर ने कहा कि उनका ध्यान अब बच्चों को चैम्पियन में बदलने पर है क्योंकि खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण की सफलता के बाद अब साफ हो या है कि देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसे सामने लाने और निखारने की जरूरत है।राठौर ने कहा, "अगले तीन-चार महीनों में हम आठ से 12 साल के बच्चों को चुनने वाले हैं और इसके लिए विभिन्न स्कूलों को चुना जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर हम केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ साझेदारी करेंगे। इन स्कूलों को हम फॉर्मेट देंगे कि किस तरह से उन्हें बच्चों का चयन करना है।"उन्होंने बताया, "मान लीजिए करीब 20 लाख बच्चों का चयन होगा, दूसरे दौर में 10 लाख का होगा और फिर पांच हजार का होगा। फिर इनका हम डीएनए टेस्ट करेंगे और फिर इनमें से हम पांच सौ बच्चे निकालेंगे और फिर इन बच्चों को हम पांच लाख रुपये सालाना स्कॉलरशिप देंगे, ताकि आठ साल की उम्र में जब उन्हें पांच लाख रुपये मिलने शुरू होंगे तब असली चैम्पियन निकल कर आएंगे।"राठौर ने कहा कि देश में मौजूदा प्रतिभा को अब आगे बढ़ने के लिए निजी तौर पर प्रायोजकों को खोजने की जरूरत नहीं क्योंकि सरकार उनका प्रायोजक होगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल रहा है या नहीं।

 

Tags: Rajyavardhan Singh Rathore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD