Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने सिरमौर छात्र कल्याण एसोशिएसन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिया भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 15 Mar 2018

Last updated on: Mar 15, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां गेयटी थियेटर में आयोजित सिरमौर विद्यार्थी कल्याण एसोशिएसन द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘जयघोश-2018’ की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल आपसी सौहार्द बढ़ाने में सहायता करते हैं, बल्कि राज्य के समृद्ध रीति-रिवाजों व संस्कृति के संरक्षण की भावना उत्पन्न करने में भी सहायक होते हैं।श्री ठाकुर ने कहा कि हम सभी का यह दायित्व बनता है कि अपने पुराने रीति-रिवाजों व संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू हो सके।मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विभिन्न संस्कृतियों के घर के रूप में जाना जाता है, जो इसे अन्य राज्यों से अलग करता है और विश्व भर में अलग पहचान बनाता है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चाहे जितना भी विकास कर लें और जहां भी जाएं, हमें अपनी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि इसी से ही हमारी पहचान है।उन्होंने एसोशिएसन को सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोक धुनों पर विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल के साथ नृत्य भी किया।विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने मुख्यमंत्री का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को सिरमौर आने का भी निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने  स्वीकार किया तथा कहा कि विधानसभा सत्र के उपरान्त वे सिरमौर जिले का दौरा करेंगे।इससे पूर्व, एसोशिएसन के अध्यक्ष श्री किशन चौहान व प्रधान श्री जयपाल शिवता ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। पच्छाद के विधायक श्री सुरेश कश्यप ने अपनी एैच्छिक निधि से एसोशिएसन को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।सिरमौरी गायक श्री दिलीप सिरमौरी ने इस अवसर पर पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला सिरमौर युवा भाजपा अध्यक्ष श्री कुलदीप राणा, महासचिव श्री प्रदीप ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD