Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नारी शक्ति को समर्पित है 'इंडिया कार्पेट एक्सपो' : अजय टमटा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Mar 2018

Last updated on: Mar 08, 2018, 00:00 IST

राजधानी दिल्ली के एनएसआईसी एक्जीबिशन ग्राउंड ओखला में 4 दिवसीय 35वें 'इंडिया कार्पेट एक्स्पो 2018' का उद्घाटन टेक्सटाइल मंत्री अजय टमटा ने गुरुवार को किया। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 8 मार्च से 11 मार्च तक चलेगी। टेक्सटाइम मंत्री अजय टमटा ने इस अवसर पर कहा, "आज का दिन यानी 8 मार्च महिला शक्ति का दिन है और कार्पेट उद्योग में महिलाओं की बहुत भागीदारी है। महिलाएं दिन रात एक करके अपनी कड़ी मेहनत से कार्पेट उद्योग में अपना योगदान दे रही हैं। इसलिए यह एक्सपो आज के दिन उन्हीं महिलाओं को समर्पित है।" 'इंडिया कार्पेट एक्सपो' हाथ से बने कालीनों के एशिया के सबसे बड़े मेलों में से एक है। यह खरीदारों के लिए एक खास प्लेटफॉर्म है, जहां पर वे एक ही जगह से उम्दा हस्तनिर्मित कालीन, रग्स व अन्य फ्लोर कवरिंग प्राप्त कर सकते हैं। यह एक्सपो हर साल होता है, इसका उद्देश्य भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों व अन्य फ्लोर कवरिंग की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना और विदेशों से आने वाले कालीन खरीदारों के बीच भारतीय बुनकरों के कौशल को बढ़ावा देना है।35वीं इंडिया कार्पेट एक्स्पो में 60 देशों से अधिक कालीन आयातक भाग ले रहे है। हालांकि परम्परागत रूप से ये आयातक ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कैनेडा, चीन, चिली, जर्मनी, मैक्सिको, रूस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके और अमेरिका से होते हैं, किंतु इस बार बुल्गारिया, इजरायल, मलेशिया, मॉरिशस, ताईवान, जिम्बाबे, वियतनाम, सर्बिया और हंगरी के आयातक भी आए हैं।कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस एक्स्पो से 300-400 करोड़ रुपये का कारोबार मिलेगा तथा हमारे नव विकसित संबन्धों से अतिरिक्त 800-1000 करोड़ रुपये मूल्य के कारोबार को लेकर पूछताछ होगी। हम चीन के साथ पूछताछ, जुड़ाव और वहां निर्यात की संभावनाओं की भी अपेक्षा कर रहे हैं।"

 

Tags: Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD